Health Tips: कभी नहीं बढ़ेगा शुगर और बीपी, हर सुबह कर लें इन चीजों का सेवन

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI Generated Image

Health Tips: अगर आपको शुगर या फिर ब्लड प्रेशर की समस्या है तो हर सुबह आपको इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए. इन चीजों के नियमित सेवन से आपका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: आज के समय में ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या काफी ज्यादा आम हो गयी है. दुनिया की एक बड़ी आबादी इस समस्या से जूझ रही है. अगर आपको भी इनमें से कोई भी समस्या है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके हर सुबह खाली पेट नियमित सेवन से आपका ब्लड प्रेशर और शुगर पूरी तरह से कंट्रोल में रहता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आंवला का करें सेवन

अगर आप अपने ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हर सुबह बिना भूले आंवले का सेवन करना चाहिए. आंवले में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जिस वजह से आपकी सेहत के लिए यह और भी कई तरह से फायदेमंद साबित होता है. आंवले के सेवन से आपको मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है और साथ ही मजबूत भी बनता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

दालचीनी और काली मिर्च का पानी

ब्लड शुगर लेवल्स के साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आपको नियमित तौर पर दालचीनी और काली मिर्च के पानी का सेवन करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपकी इन्सुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है और साथ ही ब्लड फ्लो भी बेहतर हो जाता है. अगर आपको सूजन की समस्या रहती है तो भी आपको इसका सेवन करना चाहिए.

हर सुबह पीएं मेथी के दानों का पानी

शुगर लेवल्स और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आपको हर सुबह मेथी के दानों का पानी पीना चाहिए। इसके नियमित सेवन से शुगर लेवल्स लिमिट में रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, शरीर में हो रही आयोडीन की कमी की तरफ करते हैं इशारा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola