ePaper

Health Tips: अगर दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, शरीर में हो रही आयोडीन की कमी की तरफ करते हैं इशारा

Updated at : 05 May 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
signs of iodine deficiency

Pic credits: unsplash

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपके अपने शरीर में दिखाई देने लगे तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. शरीर में दिखाई देने वाले ये संकेत हो रही आयोडीन की कमी की तरफ इशारा करते हैं. तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके शरीर में किसी भी न्यूट्रिएंट्स की कमी न हो. सेहतमंद रहने के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप उन सभी चीजों को अपने डायट में शामिल करें जो आपके शरीर में किसी भी न्यूट्रिएंट्स की कमी न हो. शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स की अगर बात करें तो इसमें आयोडीन का भी नाम आता है. यह एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो आपके शरीर को डेवलप होने में, एनर्जी को बरकरार रखने में और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में काफी मदद करता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शरीर में हो रही आयोडीन की कमी की तरफ इशारा करते हैं. तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आयोडीन की कमी से बढ़ता है वजन

जब आपके शरीर में आयोडीन की कमी होती है तो इससे आपका मेटाबोलिज्म काफी स्लो हो जाता है. बता दें ऐसा होने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है. अगर आपका वजन अचानक से बढ़ने लगे तो आपको आयोडीन की कमी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

थायराइड ग्लैंड में सूजन आयोडीन की कमी का संकेत

जब आपके शरीर में आयोडीन की कमी होती है तो इससे आपका थायराइड ग्लैंड बढ़ जाती है या फिर उसमें सूजन आ सकती है. इस समस्या को आमतौर पर गोइटर कहते हैं.

मेंटल हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर

जब आपके शरीर में आयोडीन की कमी होती है तो इसका सीधा असर आपके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है. आयोडीन की कमी होने पर आपको फोकस करने में परेशानी से लेकर डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती है.

आयोडीन की कमी से होती थकान और कमजोरी

जब आपके शरीर में आयोडीन की कमी होती है तो ऐसे में थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन पर भी असर पड़ता है. जब ऐसा होता है तो आपको कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: गर्मियों में इन मसालों का सेवन आपके सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जितना हो कम करें सेवन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola