Health Tips: इन लोगों के लिए जहर से कम नहीं आइस क्रीम, सेहत को हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

pic credits: unsplash

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आइस क्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए. इन लोगों के लिए आइस क्रीम का सेवन काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: आइस क्रीम का सेवन शायद ही कोई ऐसा हो जिसे करना पसंद न हो. छोटों से लेकर बड़ों तक को इस ठंडी और मीठी चीज के पीछे पागल रहते हैं. खासकर जब गर्मियों के दिन आते हैं तो इसका सेवन करना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भूलकर भी आइस क्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए. आइस क्रीम के सेवन से इन लोगों के सेहत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए आइस क्रीम

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो ऐसे में आपको आइस क्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए. आइस क्रीम में काफी ज्यादा मात्रा में चीनी पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

हार्ट प्रॉब्लम होने पर

आइस क्रीम में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से हार्ट की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए. अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको आइस क्रीम से जितनी हो सके दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

जिन्हें कम करना है वजन

अगर आपको वजन बढ़ा हुआ है और आप इसे घटाना चाहते हैं तो आपको आइस क्रीम का सेवन करना बंद कर देना चाहिए. जब आप आइस क्रीम का सेवन करना शुरू करते हैं तो आपका वजन घटने की जगह पर और भी ज्यादा बढ़ने लग जाता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: गर्मियों में मिलने वाले ये फल शरीर से यूरिक एसिड को करेंगे कम, क्या आप कर रहे हैं इनका सेवन?

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola