Health Tips: लंबे समय तक किडनी रहेगी हेल्दी, इन बातों का रखें ख्याल

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI Generated Image

Health Tips: अगर आप अपनी किडनियों को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपकी इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. ये छोटी-छोटी बातें आपकी किडनी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: गुर्दा यानी किडनी, शरीर में मौजूद बीन्स के आकार जैसे अंग होते हैं जो टॉक्सिन्स को छानने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और शरीर में लिक्विड्स का बैलेंस बनाए रखने का काम करते हैं. ज्यादातर किडनी से जुड़ी बीमारियों को लाइफस्टाइल में बदलाव करके रोका जा सकता है. हालांकि, कुछ किडनी प्रॉब्लम्स जेनेटिक कारणों या प्रेग्नेंसी से जुड़ी जटिलताओं की वजह से हो सकती हैं, और ऐसी स्थिति में रोज़मर्रा की सावधानियां बहुत ज़्यादा असरदार नहीं होती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिनका ख्याल रखकर आप अपनी किडनी को ज्यादा लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

नमक का सेवन करें कम

ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. नमक कम करने से किडनी को काफी फायदा होता है. इसके लिए प्रोसेस्ड और जंक फूड से बचें और घर का बना खाना खाएं जिसमें कम से कम नमक हो. इससे रोज़ाना के नमक की मात्रा को कम करना आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

ब्लड शुगर लेवल्स की जांच

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने शुगर लेवल का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि डायबिटीज किडनी फेल होने की एक बड़ी वजह है. शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों, बैलेंस्ड डायट और रेगुलर एक्सरसाइज की जरूरत होती है. जो लोग डायबिटिक नहीं हैं, उन्हें भी रिफाइंड शुगर और जल्दी पचने वाले कार्ब्स यानी कि फास्ट कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन कम करना चाहिए, इससे किडनी को फायदा होता है.

शराब से दूरी

एक्स्पर्ट्स के अनुसार शराब का सीधा संबंध किडनी की बीमारियों से नहीं है, लेकिन ज्यादा शराब पीना अगर डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के साथ हो तो यह किडनी की सेहत को और बिगाड़ सकता है. इसलिए शराब का सेवन कम करना या पूरी तरह से बंद कर देना किडनी के लिए फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: लिवर में जमी गंदगी को जड़ से खत्म करने में मदद करेंगे ये ड्रिंक्स, ट्राय करके देखें फायदा

स्मोकिंग करने से बचें

तंबाकू किसी भी रूप में शरीर के लिए हानिकारक होता है। स्मोकिंग का असर सिर्फ दिल और फेफड़ों तक ही सीमित नहीं रहता, यह आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है. स्मोकिंग से ब्लड वेसल्स खराब होती हैं, जिससे किडनी का काम कमजोर हो जाता है और किडनी रोग का खतरा बढ़ जाता है. अगर पहले से कोई किडनी की बीमारी है, तो धूम्रपान उसकी हालत और भी खराब कर सकता है.

सुस्त लाइफस्टाइल

फिजिकल एक्टिविटी की कमी से मोटापा की समस्या को बढ़ावा देता है. मोटापा अपने आप में कई बीमारियों का खतरा बढ़ाता है, जिनमें किडनी से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं. इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सही डायट और नियमित एक्सरसाइज से शरीर का वजन कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये चीजें, सुबह खाली पेट जरूर करें सेवन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola