Health Tips: अगर आपको है डायबिटीज तो आम खाने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, सेहत को नहीं होगा नुकसान

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Pic credits: Unsplash

Health Tips: अगर आपको डायबिटीज है तो आम का सेवन करने से पहले कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

विज्ञापन

Health Tips: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आम खाना पसंद न हो. कई लोग तो गर्मियों के दिनों का इंतजार आम खाने के लिए ही करते हैं. आम खाने में स्वादिष्ट होते हैं और इसका जो मीठा स्वाद होता है वह दिल और दिमाग में पूरी तरह से बस जाता है. आम का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद तो है लेकिन फिर भी अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको इसका सेवन करने से पहले कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपका आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और साथ ही आपके सेहत को भी नुकसान नहीं होता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्वांटिटी का रखें ख्याल

अगर आपको आम खाना पसंद है तो आपको इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि आप उसे ज्यादा भी खाना न शुरू कर दें. आम का सेवन आपको काफी सोच-समझकर और संतुलित मात्रा में करना चाहिए. जब आप आम का सेवन बिना सोचे-समझे करने लगते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

जान लें आम खाने का सही तरीका

अगर आपको डायबिटीज है तो आपको आम खाने का सही तरीका जरूर मालूम होना चाहिए. अगर आप आम खा रहे हैं तो उसे पूरे गूदे समेत करें. इसका शेक या फिर जूस पीने से बचें. इसके अलावा अगर आप आम का सेवन कर ही रहे हैं तो से ब्रेकफास्ट या फिर लंच के समय करना ही बेहतर माना जाता है.

इन चीजों के साथ खाएं आम

अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल न बढ़े तो ऐसे में आपको आम के साथ फाइबर या फिर हेल्दी फैट से लोडेड चीजों का सेवन करना चाहिए. आप जब आम खा रहे हैं तो इसके साथ चिआ सीड्स या फिर भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: लिवर में जमी गंदगी को जड़ से खत्म करने में मदद करेंगे ये ड्रिंक्स, ट्राय करके देखें फायदा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola