ePaper

Health Tips: बादाम के साथ इन चीजों का करें सेवन, सेहत को मिलेगा दोगुना फायदा

Updated at : 15 Mar 2025 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
Health Tips

Health Tips

Health Tips: बादाम में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हृदय, दिमाग और स्किन की बेहतरी के लिए कारगर होता है.

विज्ञापन

Health Tips: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इनमें एक बादाम होता है, जो कि नियमित सेवन करने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाता है, क्योंकि बादाम में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हृदय, दिमाग और स्किन की बेहतरी के लिए कारगर होता है. कुछ लोग बादाम को भिगोकर सुबह खाना पसंद करते हैं, तो कुछ दूसरी तरह. ऐसे में अगर आप बादाम का सेवन इन चीजों के साथ करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए और भी फायदेमंद साबित होगा.

यह भी पढ़ें- Apple Benefits: सेब में है सेहत का खजाना, बीमारियों को दूर रखने में साबित होगा रामबाण

यह भी पढ़ें- Health Tips: कहीं इन पोषक तत्वों की कमी के कारण तो नहीं झड़ रहे आपके बाल

दूध के साथ करें बादाम का सेवन

बादाम का सेवन अगर दूध के साथ करते हैं, तो यह शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि दूध के साथ खाने पर कैल्शियम और प्रोटीन दोनों की मात्रा शरीर में पर्याप्त रहेगी, जिसकी वजह से शरीर की हड्डियां मजबूत होगी और दिमाग की क्षमता भी बढ़ेगी.

शहद के साथ करें सेवन

बादाम को शहद के साथ भी खा सकते हैं. यह शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करेगा. साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ शरीर में ऊर्जा प्रदान करेगा. अगर आप सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करते हैं तो शरीर को और भी ज्यादा फायदा होगा.

अखरोट के साथ करें सेवन

अखरोट भी एक ड्राई फ्रूट्स है, जिसमें बादाम के जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में होता है. यह दिमाग को स्वस्थ रखने में बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसको खाने से याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है.

दही और फलों के साथ करें सेवन

आप बादाम को दही और फलों के साथ भी खा सकते हैं. अगर फल और दही के साथ खाना है, तो सुबह नाश्ते के तौर पर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Health Tips: इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए गाजर, चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन, हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola