Health Tips: यंग दिखने के लिए करें इन चीजों का सेवन, एजिंग को कम करने में कारगर

Updated:
विज्ञापन
Morning Health Tips

Morning Health Tips ( AI generated image)

Health Tips: हेल्दी रहने के लिए खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है. आजकल तनाव के कारण चेहरे पर समय से पहले ही एजिंग के लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं. ये परेशानी आपके साथ न हो इसके लिए आप खाने में इन चीजों को शामिल करें.

विज्ञापन

Health Tips: जवान और खूबसूरत दिखना हर किसी की ख्वाहिश होती है. मगर उम्र बढ़ने के साथ खूबसूरती भी ढल जाती है. आप एजिंग को रोक तो नहीं सकते पर कुछ हैबिट्स को फॉलो करने से असर को कम जरूर कर सकते हैं. इसके लिए आपको सही रूटीन और बैलेंस डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. सही खान पान और एक्सरसाइज से आप एजिंग को कम कर सकते हैं. इन चीजों को डाइट में शामिल करें और इनका लाभ लें. तो आइए जानते हैं कौन सी चीजों को आपको डाइट में शामिल करना चाहिए.

दही का सेवन करें

गर्मियों में दही का सेवन पेट के लिए काफी अच्छा होता है और इसका सेवन आपके स्किन के लिए भी अच्छा है. दही में प्रोबायोटिक होता है और ये स्किन को हाइड्रेटेड बनाता है और लूज स्किन में कसाव लाता है. आप इसको डाइट में जरूर शामिल करें. इसका सेवन आप रायता या छाछ के तौर पर भी कर सकते हैं.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice Health Benefits: इस लाल जूस का सेवन दूर रखेगा बीमारी, हफ्ते भर में नजर आएगा फायदा

नट्स और सीड्स है लाभदायक

आजकल नट्स और सीड्स के बारे में लोगों में जानकारी बढ़ी है. बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, चिया सीड्स पोषक तत्वों से पैक्ड होते हैं. अखरोट में ओमेगा 3, विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन को हेल्दी बनाता है.

डार्क चॉकलेट है बेहद फायदेमंद

डार्क चॉकलेट में कई पोषक तत्वों का भंडार होता है और ये एंटी आक्सिडेंट रिच फूड है. इसका सेवन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है और ये स्किन से एजिंग को कम करने में कारगर है.

संतरे और बेरीज का जरूर करें सेवन

फलों को स्किन के लिए कारगर माना जाता है. फल खासकर संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है और इसका सेवन स्किन को साफ करता है और पिंपल की समस्या को कम करता है. बेरीज खासकर ब्लूबेरी का सेवन भी स्किन को जवां रखने में कारगर है.

ग्रीन टी वजन के साथ स्किन के लिए

ग्रीन टी का सेवन वेट कंट्रोल करने के लिए जाता है. ग्रीन टी का सेवन त्वचा से झुर्रियों को कम करता है. इस ड्रिंक को अपने डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: तरबूज के बीज में छुपे हैं ये गुण, फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें

यह भी पढ़ें: Health Tips: देखने में छोटे हैं पर फायदे हैं बड़े, सेहतमंद रहने के लिए करें इनका सेवन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola