Health Tips: तरबूज के बीज में छुपे हैं ये गुण, फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 20 Apr 2025 8:34 AM
watermelon seeds ( AI generated image)
Watermelon Seeds Health Benefits: सेहतमंद रहने के लिए लोग कई तरह के सीड्स और नट्स का सेवन करते हैं. तरबूज के बीज का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद है. ये बीज पोषक तत्व से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य को कई लाभ देता है.
Watermelon Seeds Health Benefits: गर्मी के मौसम जो फल सबसे कॉमन तौर पर बाजार में दिखाई देता है वह तरबूज ही है. गर्मी के शुरू होने से पहले ही ये फल मार्केट में मिलने लगता है. तरबूज एक मीठा, रसीला और पानी से भरा फल लगभग सभी लोगों को पसंद आता है. गर्मी में इसका सेवन शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है. अक्सर आपने लोगों से सुना होगा कि तरबूज खाने में तो स्वादिष्ट होता है मगर बीच-बीच में बीज के कारण मजा कम हो जाता है. इन बीजों को लोग अक्सर बाहर फेंक देते हैं. अगर आप भी तरबूज के बीजों को कचरा समझ कर फेंक देते हैं तो ऐसा करने से बचें. आप इस बात से सरप्राइज हो जाएंगे कि जिसे आप वास्ते समझते हैं उन बीजों के कई फायदे हैं. तो आइए जानते हैं तरबूज के बीजों के फायदों के बारे में.
पोषक तत्व से भरपूर
तरबूज के बीजों में पोषक तत्व का खजाना है जो सेहत के लिए फायदेमंद है. इन छोटे बीजों में आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसके सेवन से शरीर को लाभ देता है. ये हार्ट के लिए भी लाभकारी है. इसका सेवन पेट की समस्या को भी ठीक करने में कारगर है.
वेट कंट्रोल में फायदेमंद
तरबूज के बीजों में कैलोरी कम होता है और इसका सेवन वजन को नियंत्रण करने में सहायक है. इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है जो वेट को कंट्रोल में रखता है.
हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Makhana Raita Health Benefits: गर्मी में इस चीज से तैयार करें रायता, सेवन करने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे
ऊर्जावान रहने के लिए
आजकल लोगों में काम को लेकर थकावट ज्यादा बढ़ गई है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो तरबूज के बीज का सेवन करें. इसके सेवन से आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे.
हेल्दी स्किन
तरबूज के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. इसका सेवन स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. तरबूज के बीज बालों के लिए भी लाभदायक है.
इस तरह से करें सेवन
तरबूज के बीजों का सेवन आप स्नैक के तौर पर कर सकते हैं. तरबूज के बीजों को आप धुप में सुखाकर अच्छे से रोस्ट कर लें. आप इसको सलाद या स्मूदी में भी डाल कर ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice Health Benefits: इस लाल जूस का सेवन दूर रखेगा बीमारी, हफ्ते भर में नजर आएगा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










