Health Tips: आलू के छिलके को कहीं आप भी तो नहीं समझ रहे कचरा? यहां जानें इसके सेवन से होने वाले फायदे

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

pic credits: unsplash

Health Tips: अगर आप आलू के छिलके को कचरा समझकर फेंक देते हैं तो यह आपकी काफी बड़ी गलती हो सकती है. इसके सेवन से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: आलू आपको काफी आसानी से किचन में देखने को मिल जाएगा. इसका इस्तेमाल लगभग सभी चीजों में किया जाता है. अक्सर जब हम सब्जी में आलू का इस्तेमाल करते हैं तो इसे छील लेते हैं और इसके छिलके को कचरा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं जिसे आप कचरा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं वह कचरा नहीं बल्कि सेहत के लिए हीरा है. इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो आपकी सेहत को काफी ज्यादा फायदा पहुंचा सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको आलू के छिलके के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

आलू के छिलके में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स

आपको शायद यह जानकार हैरानी हो कि आलू के छिलके में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन बी-6, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है. जब आप इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो आपके सेहत को कई तरह के जबरदस्त फायदे होते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

डाइजेशन को बनाता है बेहतर

आलू के छिलके के सेवन से आपका डाइजेशन बेहतर हो सकता है. आलू के छिलके में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट को ज्यादा समय तक भरे हुए रहने में मदद करता है. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ऐसे में आपको आलू के छिलके का सेवन करना चाहिए.

हड्डियों को बनाता है मजबूत

हड्डियों की मजबूती के लिए आपको आलू के छिलकों का सेवन करना चाहिए. इसके सेवन से आपका शरीर बेहतर तरीके से ग्रो करता है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको अपने बच्चे को आलू की छिलकों का सेवन करवाना चाहिए. इसके अलावा अगर आपको घर पर बूढ़े-बुजुर्ग हैं तो आपको उन्हें भी आलू के छिलके का सेवन करवाना चाहिए. आलू का छिलका उनकी हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है.

पुराने आलू के छिलके का सेवन करने से बचें

आपको कभी भी पुराने आलू के छिलकों का सेवन नहीं करना चाहिए. वहीं, अगर आपको आलू के छिलकों में फंगस या फिर अंकुर निकला हुआ दिखे तो आपको इसका भी सेवन करने से बचना चाहिए, जब आप इस तरह के आलू के छिलके का सेव करते हैं तो आपके सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Health Tips: गर्मियों में मिलने वाले ये फल शरीर से यूरिक एसिड को करेंगे कम, क्या आप कर रहे हैं इनका सेवन?

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola