Health Tips: सेहत का दुश्मन हो सकता है ये खाना, बचकर रहें अगर आपको है जीना

Updated:
विज्ञापन

Image Credit- Freepik

Health Tips: क्या आपको पता है कि कुछ खाने वाले पदार्थ आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते है? खासकर अगर वे अधिक मात्रा में खाए जाएं. आज हम इस आर्टिकल में आपको उन चीजों के बताने जा रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: दुनियाभर में तमाम ऐसी खाने की चीजें हैं कि अगर हम गिनती करें तो वो कम पड़ जाएंगी. कुछ चीजें स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं तो कुछ हानिकारक. ऐसे में हम जाने-अनजाने में कभी-कभी कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिससे हमारी सेहत बिगड़ जाती हैं. आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में क्या खाने से नुकसान हो सकता है. चलिए जानते है इसके बारे में विस्तार से. 

हरा या अंकुरित आलू खाना हो सकता जहरीला 

हरा या अंकुरित आलू खाना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है, क्योंकि इसमें सोलानिन नामक तत्व पाया जाता है जो काफी जहरीला होता है. इसको खाने से आपके शरीर में बीमारियां हो सकती हैं जैसे कि सिर दर्द, पेट दर्द अन्य गंभीर समस्याएं. 

यह भी पढ़ें- Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को कहें बाय-बाय, ये है सबसे बेहतरीन टिप्स, चमकेंगे मोतियों जैसे दांत 

रोजाना सोडा और कोल्ड ड्रिंक पीना 

गर्मियों का दिन शुरू हो गया है इन दिनों हर लोग को ठंडा -ठंडा पीना बहुत अच्छा लगता है. लेकिन रोजाना अगर आप इसका सेवन करते है तो इससे आपका लिवर खराब हो सकता है. साथ ही इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है.  

फ्रोजन फूड खाना 

फ्रोजन फूड में प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं, जिससे कैंसर और मोटापे की संभावना बढ़ सकती हैं. इसके अलावा इनमें अधिक कैलोरी और अनहेल्दी फैट होते हैं. जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

ब्राउन राइस खाना 

खासकर ऐसा कहा जाता है कि ब्राउन राइस खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें फाइबर, मिनरल्स और विटामिन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन आप ये जान लें कि ब्राउन राइस में अकार्बनिक आर्सेनिक की मात्रा अधिक होती है जिससे आपको लिवर, कैंसर और न्यूरोलॉजिकल जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Weight Loss Tips: अब शरीर को बिना हिलाये-डुलाये कम कर सकेंगे अपना बढ़ा हुआ वजन, अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola