ePaper

Health Care : जानिए गेहूं के आटे जैसी और किनसे बनेगी सेहत भरी रोटियां

Updated at : 25 Aug 2023 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
Health Care :  जानिए गेहूं  के आटे जैसी और किनसे बनेगी सेहत भरी  रोटियां

Health Care : अधिकांश भारतीय परिवार में थाली में परोसी गई रोटियां गेहूं की होती है जो हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ गेंहू नहीं कई और अनाज की किस्में हैं तो सेहत के गुणों से भरपूर है जिसकी रोटियां स्वाद के साथ सेहत भी देती है.

विज्ञापन
undefined

Health Care : बचपन से हम गेंहू की रोटियां हर घर में बनते हुए देखते हुए आए हैं इंडियन फैमिली की रसोई में यह मुख्य आहार है. माना जाता है इसके बिना बैलेंस डाइट अधूरा है. गरमागर्म हो या बासी रोटियां इसकी हल्की मिठास के साथ सब्जियां हो या दाल या फिर दूध सबका स्वाद बढ़ जाता है. लेकिन कई लोगों को गेहूं से परहेज होता है क्योंकि उन्हें ग्लूटेन से एलर्जी होती है. उनके लिए गेंहू के आटे के अलावा कई आटों का विकल्प है जो वैसे ही सेहत का फायदा पहुंचाता है.

रागी के आटे की रोटियां
undefined

रागी या मडुआ एक मोटा अनाज है जो लाल-भूरा रंग का होता है. मडुआ के आटे में कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है. जो आपको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है. इसका स्वाद थोड़ा फीका होता है. इसका स्वाद बेहतर बनाने के लिए आप इसमें आटा गूंथने के दौरान नमक, धनिया, अजवाइन या जीरा मिला सकते हैं.

ज्वार की रोटियां
undefined

जिन लोगों को गेहूं से परहेज होता है उनके लिए ज्वार आटा कम कैलोरी और अधिक प्रोटीन वाला विकल्प है. ज्वार के आटे से बनी रोटी नरम, हल्की और स्वादिष्ट बनती है.ज्वार की रोटी में हाई फाइबर होता है. जो कब्ज़, गैस, एसिडिटी , डायरिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है.

बाजरा का आटा 
undefined

बाजरा भी मोटा अनाज है जिसमें एक अलग तरह का स्वाद होता है. इसमें मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और कैल्शियम होता है जो इसे गेहूं का एक बहुत ही हेल्दी ऑप्शन बनाता है. बाजरा के आटे को आप दूसरे आटों में भी मिलाकर रोटियां बना सकती हैं .

कुट्टू के आटे की रोटी
undefined

कुट्टू का आटा व्रत त्यौहार में काफी प्रयोग होता है. लेकिन कुट्टू की रोटी आप ऐसे भी बना सकती हैं . यह आटा फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है. जिससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है. कुट्टू को सिंघाड़ा के नाम से भी जाना जाता है, इसके आटे से रोटी, पूड़ी और पैनकेक बना सकते हैं .

मक्के की रोटियां
undefined

मकई या मक्के की रोटी और सरसों का साग का जायका, वाह क्या बात है ! ये पंजाब का फेवरेट डिश है. आटा गूंथते समय नमक और अजवाइन डालने से इसका स्वाद बढ़ जाता है. पीले रंग और पोषक तत्वों के गुणों के साथ मक्के की रोटियों में भरपूर फाइबर होता है. जो आपके पेट का स्वास्थ्य बनाए रखता है.

Also Read: Beauty Tips : समन्दर में नहाकर नहीं, चेहरे पर नमक लगाकर भी आप लग सकती हैं नमकीन,जानिए ये ब्यूटी टिप्स
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola