ePaper

Health Alert: ये 5 चीजें हैं लिवर के लिए जहर, लगातार सेवन से बिगड़ सकती है सेहत

Updated at : 02 May 2025 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
liver damaging food items

Ai Generated Image

Health Alert: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आपका लिवर डैमेज हो सकता है. आपको जितनी जल्दी हो सके इन चीजों को अपने डायट से हटा देना चाहिए.

विज्ञापन

Health Alert: हम क्या खा रहे हैं या पी रहे हैं इसका सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ता है. जब हम डायट में सही चीजों को शामिल करते हैं तो इसका एक पॉजिटिव असर हमारे लिवर पर पड़ता है. वहीं, जब डायट में हम गलत चीजों को शामिल करते हैं तो इनके काफी निगेटिव असर भी हमारे लिवर पर देखने को मिलते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी अपने डायट में शामिल नहीं करना चाहिए. इन चीजों के नियमित सेवन से आपका लिवर बुरी तरह से डैमेज भी हो सकता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

खराब क्वालिटी के कुकिंग ऑइल्स

अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको ओमेगा-6 फैटी एसिड्स से लोडेड कुकिंग ऑइल्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इस तरह के जो ऑइल्स होते हैं वे आपकी लिवर को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं. जब आप इस तरह के कुकिंग ऑइल्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिवर में सूजन की समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फ़ूड आइटम्स

आपको अपने डायट से पिज्जा, चिप्स और कुकीज को जितनी जल्दी हो सके रिमूव कर देना चाहिए। इस तरह की चीजों पर प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल हद से ज्यादा किया जाता है ताकि इन्हें लंबे समय तक ठीक रखा जा सके. जब आप इस तरह की चीजों को खाते हैं तो इन्हें डाइजेस्ट करने के लिए आपके लिवर को ज्यादा मेहनत करना पड़ता है. इन चीजों के सेवन से आपके लिवर में फैट का जमना भी शुरू हो जाता है.

शुगर लोडेड चीजें

काफी ज्यादा शुगर का सेवन आपके लिवर को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है. हद से ज्यादा शुगर का सेवन करने से आपके शरीर में फैट जमना शुरू हो सकता है. जब आप हद से ज्यादा शुगर लोडेड चीजों का सेवन करते हैं तो आपका लिवर इसे फैट में कन्वर्ट करना शुरू कर देता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन लोगों के लिए जहर से कम नहीं आइस क्रीम, सेहत को हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

अल्कोहल का सेवन करना हानिकारक

हद से ज्यादा अल्कोहल के सेवन से आपका लिवर बुरी तरह से डैमेज हो सकता है. जब आप लंबे समय तक अल्कोहल का सेवन करते हैं तो आपको सिरोसिस की समस्या हो सकती है. अगर आप एक बार में चार से ज्यादा ड्रिंक लेते हैं तो आपका लिवर बुरी तरह से डैमेज हो सकता है.

वाइट ब्रेड का न करें सेवन

आपको अपने डायट से वाइट ब्रेड को जितनी जल्दी हो सके रिमूव कर देना चाहिए. इसमें रिफाइंड कार्ब्स होते हैं जो ग्लिसेमिक इंडेक्स के मामले में काफी हाई होते हैं. वाइट ब्रेड के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से ऊपर उठता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: गर्मियों में इन मसालों का सेवन आपके सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जितना हो कम करें सेवन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola