ePaper

Egg Freezing : क्या एग फ्रीजिंग से होता है सेहत को नुकसान ?

Updated at : 12 Sep 2024 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
egg freezing

egg freezing

Egg Freezing : एग फ्रीजिंग महिलाओं के अंडाशय से अंडों को निकालकर प्रिजर्व करने की एक प्रक्रिया होती है, जिसमें उनकी प्रजनन क्षमता को संरक्षित किया जाता है.

विज्ञापन

Egg Freezing : एग फ्रीजिंग महिलाओं के अंडाशय से अंडों को निकालकर प्रिजर्व करने की एक प्रक्रिया होती है, जिसमें उनकी प्रजनन क्षमता को संरक्षित किया जाता है. ताकि भविष्य में जब भी महिला को मां बनने की इच्छा हो तब इसका इस्तेमाल किया जा सके. यह उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा होता है, जो किसी भयानक बीमारी से जूझ रही है, जो भविष्य में उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है.

या वो महिलायें जो किसी कारण वश प्राकृतिक रूप से मां नहीं बन सकती हैं. लेकिन हर आधुनिक तकनीक और सुविधा का लाभ के लिए कुछ नुकसान का सामना भी उठाना पड़ता है, तो चलिए इस लेख के द्वारा जानते हैं एग फ्रीजिंग के फायदे एवं नुकसान के बारे में.

क्या एग फ्रीजिंग से हॉर्मोनल असंतुलन होता है?

हाँ, एग फ्रीजिंग के कई साइड एफैक्टस में से एक होता है हॉर्मोनल असंतुलन,यह प्रक्रिया के दौरान डी जाने वाली दवाइयों और इलाज के कारण हो सकता है.

Egg Freezing : एग फ्रीजिंग के फायदे

  • एग फ्रीजिंग लोगों को उनकी फर्टिलिटी को सुरक्षित करने में मदद करता है खास करके उन लोगों के लिए जो किसी चिकित्सी स्थिति से गुजर रहे हैं या अपने करियर में फोकस करना चाहते हैं और अपनी स्वेच्छा से करवाना चाहते हैं खास करके वह लोग जो विवाह और परिवार नियोजन को लेकर मानसिक रूप से तैयार नहीं होते हैं.
  • एग फ्रीजिंग की तकनीक महिलाओं के लिए काफी ज्यादा सुविधाजनक मानी जा रही है, क्योंकि यह उन्हें बायोलॉजिकल कैलेंडर नामक रुकावट से मुक्ति देती है और उनके पास अपने काम और करियर को प्राथमिकता देने का विकल्प भी खोलती है.
  • यह तकनीक अपनी फर्टिलिटी, और हेल्थ इश्यूज के चलते मन ना बन पाने की चिंता को लेकर होने वाली एंजायटी और प्रेगनेंसी को लेकर होने वाले कई तरह के मानसिक प्रेशर और तनाव को कम करती है.
  • वह महिलाएं जो किसी खतरनाक बीमारी या फिर इलाज का सामना कर रही है जिससे भविष्य में उनकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर प्रभाव पड़ सकता है उनके लिए एक फ्रीजिंग एग अच्छा विकल्प होता है उनके अंडों को उसे बीमारी से प्रभावित होने से बचने के लिए.

Also Read : Egg Freezing : क्या है एग फ्रीजिंग की तकनीक ? जनिए पूरी प्रक्रिया

Egg Freezing : एग फ्रीजिंग के दुष्प्रभाव

  • एग फ्रीजिंग का सबसे बड़ा नुकसान है कि इसके सफल होने की कोई गारंटी नहीं होती है और ऐसा जरूरी नहीं है कि यह करवाने के बाद आप सफलतापूर्वक मां बन पाएं.
  • एग फ्रीजिंग एक बहुत ही खर्चीली प्रक्रिया होती है जिसे हर व्यक्ति नहीं अफोर्ड कर सकता.
  • एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया के दौरान महिला को काफी ज्यादा शारीरिक असहजों से गुजरना पड़ता है जैसे की पोस्ट मेंस्ट्रूअल सिंपटम, शरीर में दर्द, पेट में गैस या ब्लोटिंग, हार्मोनल बदलाव.
  • एग फ्रीजिंग एक सर्जिकल प्रक्रिया होती है जिसमें महिला के गर्भाशय से एंड को सर्जरी के माध्यम से निकाला जाता है यह एक खतरनाक प्रक्रिया भी हो सकती है और अगर महिला किसी अन्य बीमारी से ग्रसित है तो अन्य कॉम्प्लिकेशन होने के डर होते हैं.

Also Read : Pregnancy Health : क्यों नहीं करना चाहिए गर्भावस्था के दौरान शराब का सेवन? जानिए कारण

  • यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है अगर आपको इस तरह के किसी भी इलाज या प्रक्रिया की आवश्यकता महसूस होती है तो अपने चिकित्सक से या फर्टिलिटी हेल्थ प्रोफेशनल से परामर्श लेना चाहिए.
विज्ञापन
Shreya Ojha

लेखक के बारे में

By Shreya Ojha

Shreya Ojha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola