इन चीजों को खाने से आपका शरीर बन सकता है फौलादी, इन 5 चीजों को डाइट में करें शामिल

Updated at : 20 Jan 2023 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
fruit shop

फल दुकान

सोयाबीन के दाने देखने में भले ही छोटे होते है लेकिन इसके फायदे काफी बड़े हैं. इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन रहता है. यह अंडे, दूध और मांस में पाए जाने वाले प्रोटीन से भी ज्यादा होता है. इसके अलावा कई और खाद्य पदार्थ है जो सेहत के लिहाज से काफी अच्छे हैं.

विज्ञापन

अगर आप अपने शरीर को फौलादी बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, कुछ लोग शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, कुछ लोग फल सब्जियां खाते हैं तो कुछ सप्लिमेंट का भी सहारा लेते हैं. लेकिन इतनी मशक्कत करने के बाद भी शरीर को ताकत नहीं मिल पाती. ऐसे में आप हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसके सेवन से आपका शरीर फौलादी बन सकता है.

undefined

भीगे हुए चने: चना सेहत के लिहाज से काफी अच्छा खाद्य पदार्थ है…. इसमें प्रोटीन के साथ-साथ अच्छी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है. अंकुरित या भीगा चना पेट के लिहाज से भी काफी अच्छा होता है. नियमित रूप से इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज आदि की समस्या से निजात मिलती है. साथ ही पाचन तंत्र ठीक रहता है. गुड़ खाने से भी पाचन में सुधार होता है. यदि आप दोनों का एक साथ सेवन करते हैं तो इसके दोगुने फायदे हो सकते हैं.

undefined

सोयाबीन के दाने: सोयाबीन के दाने देखने में भले ही छोटे होते है लेकिन इसके फायदे काफी बड़े हैं. इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन रहता है. यह अंडे, दूध और मांस में पाए जाने वाले प्रोटीन से भी ज्यादा होता है. इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई, मिनरल्स और अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं. कई लोग चने के साथ इसे भी भिगोकर इसका सेवन करते हैं.

undefined

किशमिश: किशमिश भी सेहत के लिहाज से काफी बेहतर होता है. इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है. फाइबर के अलावा कई और विटामिन और मिनरल्स भी इसमें होते हैं. जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद करता है. किशमिश का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यही वजह है कि यह इंसुलिन रिस्पांस को बेहतर करने में मदद कर सकती है.

undefined

आंवला: इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने में आंवला मददगार होता है. एक आंवला का रोज सेवन करने से बीमारी दूर रहती है. इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता होता है. पाचन तंत्र दुरुस्त रखने में भी यह कारगर होता है. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए भी यह लाभदायक होता है.

undefined

जामुन: जामुन में कई फायदे हैं. यह हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में काफी मददगार होता है. डायबिटीज में भी यह लाभदायक होता है. वजन को कंट्रोल रखने में यह मदद करता है. इसे खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.

नोट: उपरोक्त चीजें के सेवन के पहले एक बार आप अपने डायटिशियन की सलाह जरूर ले लें.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola