फैटी लिवर से हैं परेशान? डॉ. शुभम के बताए ये 3 फूड कर सकते हैं कमाल

फैटी लिवर के लिए 3 बेस्ट फूड
3 Best Foods For Fatty Liver: अगर आपको फैटी लिवर है, तो सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य ने बताया हैं 3 ऐसे बेस्ट फूड जिसे आप अपने डाइट में शामिल कर फैटी लिवर को ठीक कर सकते हैं.
3 Best Foods For Fatty Liver: आजकल अधिकतर लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल, बाहर का जंक फूड, ज्यादा शुगर और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह बन रही है. ऐसे में अगर समय रहते खान-पान में सही बदलाव किए जाएं, तो फैटी लिवर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य (Dr. Shubham Vatsya) के अनुसार, कुछ खास फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने लिवर को ठीक कर सकते हैं. डॉ. शुभम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @dr.shubhamvatsya पर इसे शेयर किया है.
ब्लैक कॉफी – बिना शुगर और बिना दूध के
डॉ. शुभम के मुताबिक, रोजाना ब्लैक कॉफी पीने से लिवर एंजाइम को नॉर्मल करने में मदद मिलती है, साथ ही लिवर फाइब्रोसिस का खतरा भी कम होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को प्रोटेक्ट करते हैं और फैट के जमा होने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरे पत्तेदार सब्जियां स्टीम या हल्का पकाकर खाने से फैटी लिवर कम करने में फायदा मिलता है. डॉ, शुभम कहते हैं, पालक में नाइट्रेट्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो सीधे लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं.
ब्रोकली
ब्रोकली फैटी लिवर के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. डॉ के अनुसार इसमें सल्फोराफेन होता है, जो लिवर को नेचुरली प्रोटेक्ट करता है और बॉडी के एंटीऑक्सिडेंट सिस्टम को एक्टिव करता है.
डॉ. शुभम के अनुसार कुछ बोनस टिप्स
- सैल्मन या सार्डिन जैसी फैटी फिश में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स लिवर की सूजन और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं.
- साथ ही ध्यान रखें, शुगर से भरे ड्रिंक्स और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाना बहुत जरूरी है.
- इन छोटे-छोटे बदलावों की शुरुआत करके आप फैटी लिवर को ठीक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: वजन कम करना है तो ट्राई करें कॉफी और नींबू का यह ड्रिंक
यह भी पढ़ें: Morning Habits for Weight Loss: दोपहर में आती है सुस्ती? दिनभर खुद को सुपर-एक्टिव रखने के लिए बदलें ये 5 आदतें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




