ePaper

Child Bone Health : बचपन से ही खिलाए यह चीजें, कभी नहीं होंगी हड्डियां कमजोर

Updated at : 10 Sep 2024 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bone Health : समय के साथ दिनचर्या और लाइफस्टाइल में बदलाव, खानपान में लापरवाही, और बढ़ती उम्र के कारण बोन डेंसिटी कम होने लगती है.

Child Bone Health

Child Bone Health : हर मां-बाप की यही कोशिश रहती है कि उनके बच्चों की सेहत अच्छी रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की बीमारी ना हो, लेकिन कई कोशिशें के बावजूद भी बच्चों को कुछ ऐसी समस्याएं हो जाती हैं.

विज्ञापन

Child Bone Health : हर मां-बाप की यही कोशिश रहती है कि उनके बच्चों की सेहत अच्छी रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की बीमारी ना हो, लेकिन कई कोशिशें के बावजूद भी बच्चों को कुछ ऐसी समस्याएं हो जाती हैं जो बच्चों के साथ-साथ मां-बाप के लिए भी उतनी ही कष्टदायक और चिंताजनक होती है.

ऐसे में ही एक गंभीर बीमारी बच्चों को अपना शिकार बना रही है जिसका नाम है, ऑस्टियोपोरोसिस. इस बीमारी में हड्डियां कमजोर हो जाती है और बच्चे हड्डी रोग से ग्रसित होने लगते हैं. इसीलिए मां बाप को बच्चों की हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बचपन से ही ध्यान देना चाहिए और उनकी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. चलिए बताते हैं हड्डियों की सेहत को बेहतर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.

Child Bone Health : कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

Child Bone Health : डेयरी प्रोडक्ट्स

हड्डियों के निर्माण एवं मजबूती में कैल्शियम मुख्य भूमिका निभाता है शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं ऐसी ही कमजोर हड्डियों की देन होती है.

हड्डियों में ज्यादा कमजोरी होने पर थोड़ी सी चोट से भी उनके फ्रैक्चर होने का डर रहता है ऐसे में बच्चों को छोटे पन से ही डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, पनीर, दही, मट्ठा, घी जरुर खिलाना चाहिए इससे उनकी हड्डियां बचपन से ही मजबूत रहती हैं.

विटामिन डी से भरपूर चीजें खिलाएं

शरीर में विटामिन डी की कमी होने से भी हड्डियों के रोग का खतरा बढ़ जाता है.. दरअसल कैल्शियम के अवशोषण में विटामिन डी का हम किरदार होता है. अगर शरीर में विटामिन डी है तो आप कितना भी कैल्शियम ले लें इसका कोई फायदा नहीं होगा, इसीलिए विटामिन डी हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है.

व्यायाम

बच्चों को बचपन से ही शारीरिक श्रम एवं व्यायाम की आदत डलवानी चाहिए. नित्य व्यायाम करने से हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं और यह विकास में भी मदद करते हैं. हालांकि बहुत ज्यादा कठिन और थका देने वाली गतिविधियों पर जोर नहीं डालना चाहिए लेकिन, सैर, खेलकूद और दौड़ने वाली एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए.

क्या बचकों को भी ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है?

बच्चों को भी ऑस्टियोपोरोसिस होता है.इस बीमारी में हड्डियां कमजोर हो जाती है और बच्चे हड्डी रोग से ग्रसित होने लगते हैं. यह सामान्यतः बचपन में हुई खान पान कि लापरवाहियों के चलते कैल्सीअम की कमी से होता है.

जरूरी विटामिन

बच्चों को बचपन से ही फल और मौसमी सब्जियां खिलाना चाहिए, इससे शरीर में किसी भी तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की कमी नहीं होने पाती है. इसके अतिरिक्त प्रोटीन रिच फूड आइटम्स भी बच्चों को जरूर देना चाहिए. खट्टे फल जिनमें विटामिन सी पाया जाता खिलाना चाहिए.

संतुलन भी जरूरी

शरीर के लिए सभी पोषक तत्व और बेहतर खानपान जरूरी होता है, लेकिन संतुलित मात्रा में. शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है, इसीलिए बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए कैल्शियम रिच फूड आइटम्स देने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें.

क्योंकि अधिक मात्रा में कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है. कौन सी चीज कितनी मात्रा में और किन उम्र के बच्चों को देनी चाहिए, इस बारे में अपनी डाइटिशियन से परामर्श जरूर लें.

विज्ञापन
Shreya Ojha

लेखक के बारे में

By Shreya Ojha

Shreya Ojha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola