Bone Health Tips: बिना दवा, बिना झंझट हड्डियों को करें मजबूत, अपनाएं ये 3 बेहतरीन टिप्स  

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

bones health tips

Bone Health Tips: बढ़ती उम्र में हड्डियों का कमजोर होना आम समस्या है, जिससे घुटनों, कमर और एड़ियों में दर्द शुरू हो जाता है. ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखना जरूरी है. तो आज हम आपको 3 बेहतरीन टिप्स के बारे में बताने जा रहें है जिससे आप हड्डियों को मजबूत करने के ऊपर ध्यान डे सकते हैं.

विज्ञापन

Bone Health Tips: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण अक्सर लोगों को चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हमारी हड्डियां ही होती हैं. अगर यही कमजोर हो जाएं तो जीना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आपने भी अपने घर में सुना होगा, देखा होगा कि ज्यादा उम्र के लोगों को अक्सर घुटने का दर्द, कमर दर्द या फिर एड़ियों में दर्द की समस्याएं हो जाती हैं. इन सबका मुख्य कारण आपके हड्डियों का कमजोर होना ही होता है. ऐसे में आज हम आपके हेल्थ से जुड़ी एक और खास टिप्स लेकर आए हैं जिसमें आपको हड्डियों को मजबूत करने के लिए 3 बेहतरीन उपायों के बारे में बताएंगे. 

सहजन का सूप पिएं 

सहजन का सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और इम्यूनिटी अधिक मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे स्वास्थ्य के साथ हड्डियों के लिए काफी लाभकारी है. ऐसे में अगर आप भी इस सूप का सेवन करते हैं तो इससे आपके हड्डियों में कमाल के फायदे हो सकते हैं. 

Health Tips: सेहत का दुश्मन हो सकता है ये खाना, बचकर रहें अगर आपको है जीना

कैल्शियम से भरपूर भोजन खाएं 

कैल्शियम हड्डियों का सबसे मुख्य तत्व होता है. इसका शरीर में काफी मात्रा में होना जरूरी होता है जो कि बोन्स को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. तो क्या आप भी अपने हड्डियों का ख्याल रखना चाहते है? तो आज से ही कैल्शियम युक्त आहार अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. जैसे- दूध, पनीर, दही और हरी सब्जियां. 

रोजाना करें एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से शरीर का रक्त संचार सही रहता है. अगर आप भी भविष्य में घुटने के दर्द परेशान नहीं होना चाहते हैं तो  आज से ही अपने लाइफस्टाइल बदलाव करें और रोजाना दौड़ना, चलना, रस्सी कूदना शुरू कर दें. 

यह भी पढ़ें- Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को कहें बाय-बाय, ये है सबसे बेहतरीन टिप्स, चमकेंगे मोतियों जैसे दांत 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola