Benefits of Goond Katira: गर्मियों में इस्तेमाल करें गोंद कतीरा, शरीर को रखेगा ठंडा, कई बीमारियां होंगी दूर  

Updated at : 22 Mar 2025 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
goond katira

goond katira

Benefits of Goond Katira: आज हम आपको गर्मियों के दिनों में इस्तेमाल करने के एक ऐसे नेचुरल उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं.

विज्ञापन

Benefits of Goond Katira: तपती गर्मी से परेशान होकर अक्सर लोग ऐसी चीज की तलाश में रहते है, जो कि उनके शरीर को ठंडक और आराम दे. इसके लिए लोग ठंडे फल, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य ठंडे खाद्य पदार्थ खाना पसंद करते है, जो उनके शरीर को तपती गर्मी से बचाने का काम करती है. बहुत से लोगों को गर्मियों के मौसम में पानी की कमी और लू जैसी समस्याएं होने लगती है, जिसके कारण वे बहुत कमजोर हो जाते है. ऐसे में, आज हम आपको इस आर्टिकल में गोंद कतीरा के फायदे के बारे में बताने जा रहे है जो गर्मियों के दिनों में आपके पेट को ठंडा और हेल्दी रखने में बहुत मदद करेगा. हालांकि, इसके अंदर भले ही कोई स्वाद नहीं होता है, लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.

गर्मियों में लू से बचाना 

यह एक नेचुरल गोंद और चिपचिपा पदार्थ होता है. इसे पानी में रात भर भिगोकर रखने से जेली जैसा बन जाता है. ऐसे में अगर आप इसे गर्मियों में शरबत या दूध में मिलाकर पीते है, तो इससे लू से बचा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: चौंक जाएंगे तिल के फायदों को जानकर, सेहतमंद रहने के लिए डायट में जरूर करें शामिल

यह भी पढ़ें: Health Tips: तुरंत छोड़ें इन आदतों को, नहीं तो समय से पहले हो जाएंगे बूढ़े

पेट को ठंडा रखना 

गोंद कतीरा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके पेट को ठंडा रखने में बहुत मदद करते हैं. साथ ही, सुबह-सुबह इसको पीने से दिनभर अपने आपको एनर्जेटिक फील कर सकते हैं.  

पेट की चर्बी को कम करना 

गोंद कतीरा के रोजाना इस्तेमाल करने से आप अपने पेट में जमी चर्बी को जल्द ही खत्म कर सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर जैसे कई पोषक तत्व भूख को कम करने और मेटाबॉलिज्म को अच्छा रखने में फायदेमंद साबित होते हैं.  

डिहाइड्रेशन की कमी होना 

इसे रोज पानी में भिगोकर पीने से शरीर में नमी बनी रहती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती हैं. इसके नियमित सेवन से अपच, डायरिया और जलन जैसी समस्याएं नहीं होती है.  

यह भी पढ़ें: Almond Milk Health Benefits: दूध पीने से भागते हैं दूर तो इस चीज का करें सेवन, स्वास्थ्य को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola