Almond Milk Health Benefits: दूध पीने से भागते हैं दूर तो इस चीज का करें सेवन, स्वास्थ्य को मिलेगा फायदा

Updated:
विज्ञापन

Almond milk health benefits

Almond Milk Health Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर बादाम के दूध का जरूर करें सेवन. इसका सेवन सेहत को देता है कई लाभ.

विज्ञापन

Almond Milk Health Benefits: दूध का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. दूध में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में कारगर है. अक्सर लोग गाय के दूध का सेवन करते हैं. आजकल प्लांट बेस्ड दूध का प्रचलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है. बादाम का दूध सबसे अच्छा विकल्प है. बादाम से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं. इसमें मौजूद विटामिन, फाइबर और आयरन शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं. बादाम का दूध भी सेहत के लिए लाभदायक है. तो आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

स्किन को मिलेगा ग्लो

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बादाम का दूध काफी असरदार होता है. दरअसल, बादाम में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो त्वचा को हेल्दी और दाग धब्बों की परेशानी को दूर करता है.

पोषक तत्व से है भरपूर

बादाम के दूध में पोषक तत्व पाए जाते हैं खासकर कैल्शियम. कैल्शियम हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. बादाम के दूध का सेवन जोड़ों के दर्द और हड्डियों की समस्या को दूर करता है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: वजन बढ़ाने में आ रही है दिक्कत? इन चीजों के सेवन से आसानी से होगा वेट गेन

हार्ट को रखता है स्वस्थ

आजकल लोगों में हार्ट की परेशानी बढ़ी है. कम उम्र में भी लोग दिल की बीमारी का शिकार हो रहे हैं. इन सब से बचने के लिए बादाम का दूध कारगर है.

सेवन से होगा वेट कंट्रोल

अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो बादाम का दूध इस समस्या का हल है. लोग वजन बढ़ने के डर से डेयरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करते हैं क्योंकि कैलोरी ज्यादा होता है लेकिन बादाम के दूध का सेवन आपके लिए अच्छा होगा.

बादाम का दूध है इनके लिए विकल्प

कई लोग वीगन डायट का सेवन करना पसंद करते हैं. इस डायट की खास बात होती है कि नॉनवेज के साथ-साथ लोग डेयरी प्रॉडक्ट्स को भी नहीं खाते हैं. ऐसे लोगों के लिए बादाम का दूध कई रेसिपी बनाने में मदद करता है जो दूध से बन पाता है. कई लोगों को दूध पचाने में भी दिक्कत आती है और कई लोगों को दूध का स्वाद नहीं पसंद आता है वे भी इसका सेवन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: चौंक जाएंगे तिल के फायदों को जानकर, सेहतमंद रहने के लिए डायट में जरूर करें शामिल

यह भी पढ़ें: Health Tips: तुरंत छोड़ें इन आदतों को, नहीं तो समय से पहले हो जाएंगे बूढ़े

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola