कच्चे आम की चटनी खाने के 7 फायदे, जानें कितना गुणकारी है आम

Updated at : 22 May 2023 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
कच्चे आम की चटनी खाने के 7 फायदे, जानें कितना गुणकारी है आम

आम के बिना गर्मी अधूरी है. जी हैं वो भी केवल पक्के आम ही नहीं बल्की कच्चा आम भी कई तरीकों से खाया जा सकता है. कच्चे आम का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम की चटनी खाई हैं. आद हम बात करेंगे कच्चे आम की चटनी खाने के क्या-क्या फायदे है.

विज्ञापन
undefined

इम्यूनिटी बूस्ट के लिए जरूरी

कच्चे आम में विटामिन सी प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अपनी डाइट में कच्चे आम की चटनी को शामिल करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है. जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रहेंगे.

undefined

आंखों के लिए कितना फायदेमंद

कच्चे आम की चटनी का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद माना गया है. क्योंकि कच्चे आम विटामिन ए, जिंक के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है.

undefined

हड्डियों के लिए फायदेमंद

कच्चे आम की चटनी के सेवन से हड्डियों (Bones) के लिए भी फायदेमंद माना गया है. क्योंकि कच्चे आम में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है.

undefined

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लिए कच्चे आम की चटनी सबसे बेस्ट है. क्योंकि कच्चे आम में मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है, जिससे मल त्याग आसानी से होता है और कब्ज से छुटकारा मिलता है.

undefined

त्वचा के लिए फायदेमंद

कच्चे आम की चटनी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद है. क्योंकि कच्चे आम की चटनी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है.

undefined

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए कच्चे आम की चटनी का सेवन फायदेमंद माना गया है. क्योंकि कच्चे आम की चटनी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है.

undefined

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए कच्चे आम की चटनी का सेवन लाभकारी माना गया है. क्योंकि कच्चे आम में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, गैस, अपच जैसी समस्याओं को कम करता है.

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola