ePaper

Coriander Leaves Benefits: धनिया पत्ते सेहत के लिए खजाने से कम नहीं है, जानें इसके फायदे

Updated at : 25 Mar 2024 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
Coriander Leaves Benefits

Coriander Leaves Benefits

Coriander Leaves Benefits: धनिया के पत्तों में एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण पाए जाते हैं. जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. धनिया पत्ता खाने से पाचन तंत्र मजबूर बना रहता है. इसके साथ ही इसके कई सारे फायदे होते हैं...

विज्ञापन

Coriander Leaves Benefits: धनिया के पत्तों का लोग अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं. इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी, कैल्शियम, फोस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटैशियम शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया के पत्तों का सेवन करने से कई सारी स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं. हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आज बताएंगे धनिया के पत्तों के फायदे के बारे में विस्तार से….

जोड़ों की सूजन को करें कम
धनिया के पत्तों में एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण पाए जाते हैं. इसलिए अगर आप खाली पेट धनिया के पत्तियों को खाते हैं तो जोड़ों की सूजन को कम किया जा सकता है.

शरीर में दर्द से मिले राहत
धनिया के पत्तों को खाने से शरीर में दर्द से राहत पाया जा सकता है. अगर आपके शरीर में दर्द की समस्या बनी रहती है तो आज से ही धनिया के पत्तों का सेवन करना शुरू कर दें.

Also Read: पुदीना स्वास्थ्य के लिए एक गुणकारी जड़ी बूटी, जानें इसके पोषक गुण और फायदे

पाचन तंत्र को राहत दें
धनिया के पत्ते पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है. अगर आपको पेट से संबंधिक कोई समस्या है तो आज से धनिया खाना शुरू कर दें. इसे खाने से पेट साफ रहता है.

स्किन के लिए
धनिया के पत्ते त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. इनमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं.

वजन कम करने में
धनिया के पत्तों का सेवन आपके वजन को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं तो उन्ही धनिया के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसमें विटामिन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो भूख को कम कर सकती है.

Also Read: गर्मी में लू से बचने के लिए करें ये घरेलू उपाय

हृदय को रखे दुरुस्त

हृदय को दुरुस्त रखना है तो धनिया के पत्तों का सेवन करना शुरू कर दें. यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर सभी को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola