ePaper

Health Care : मोटापा घटाने के साथ दूर भागेंगी पेट की बीमारियां, अमृत समान है खाली पेट इस बीज का पानी

Updated at : 06 Jan 2024 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Health Care : मोटापा घटाने के साथ दूर भागेंगी पेट की बीमारियां, अमृत समान है खाली पेट इस बीज का पानी

सर्दियों के मौसम में सर्दी- बुखार और गले की खराश के साथ कई तरह की मौसमी बीमारियां जकड़ने लगती हैं. खान पान में बदलाव से कई लोगों का वजन भी बढ़ जाता है ऐसे में हम सबके आंगन में ही एक जादुई पौधा मौजूद है जो आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का चुटकियों में हल कर सकता है

विज्ञापन
undefined

तुलसी के बीज का पानी

भारतीय परिवारों में हर घर में तुलसी का पौधा होता है. उसके औषधीय और आध्यात्मिक गुणों के महत्व के बारे में आप जानते हैं. लेकिन शायद बहुत कम लोगों को पता होता कि रोज तुलसी के बीज का पानी खाली पेट पीने से स्वास्थ्य के अद्भुत फायदे होते हैं.

वजन घटाने में काफी मदद

अगर आप रोज खाली पेट तुलसी के बीज का पानी पीते हैं तो इससे आपको बढ़ा हुआ वजन वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है. वेट लॉस की यात्रा के साथ-साथ तुलसी के बीज का पानी पेट के स्वास्थ्य बनाए रखने में भी मदद करता है

विटामिन और खनिजों से भरा

अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं. दिन की शुरूआत अगर आप पोषण के साथ करते हैं तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा. खाली पेट पानी पीना हाइड्रेटेड रहने का एक शानदार तरीका है. तुलसी के बीज का पानी भी ऐसा ही पेय है जो विटामिन और खनिजों से भरा है.

स्वास्थ्य के लिए अमृत

तुलसी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान काम करता है. तुलसी के बीज, जिन्हें वैज्ञानिक रूप से ओसीमम बेसिलिकम के नाम से जाना जाता है, पुराने समय से प्रतिरक्षा और सेहत को बढ़ावा देने के लिए तुलसी के बीजों को शहद के साथ खिलाया जाता था या पानी के साथ उबालकर पिलाया जाता था

दूर होती है पाचन संबंधी समस्याएं

आयुर्वेद के अनुसार तुलसी के बीजों का उपयोग पाचन संबंधी समस्याओं को संतुलित दूर करने के लिए किया जाता है खाली पेट तुलसी के बीज वाला पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं इसमें फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक तत्व होते हैं, जो समग्र कल्याण में योगदान करते हैं

स्वस्थ आंत को बढ़ावा

तुलसी के बीज में मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाती है, स्वस्थ आंत को बढ़ावा देकर कब्ज को रोकती है. तुलसी के बीज ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट गुणों को बढ़ाते हैं जो शरीर में मुक्त कणों को निष्क्रिय करने में सहायता करते हैं,

वजन घटाने में मदद

गोल, छोटे और काले रंग के तुलसी के बीज बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इसका उपयोग स्मूदी, जूस और बेकरी उत्पादों बनाने में होता है. विटामिन ए, ई, बी और के, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर तुलसी के बीज तृप्ति को बढ़ावा देते हैं जिसके कारण वजन घटाने में मदद मिलती है

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

तुलसी के बीज में ब्लड शुगर को रेगुलेट करने की शक्ति होती है. जिससे मधुमेह से पीड़ित लोगों को मदद मिलती है .इसके अलावा तुलसी के बीज के सूजन-रोधी गुण भी होते हैं.

Also Read: Vastu Tips : हर बुरी बलाएं होंगी दूर, अगर इस दिशा में लगाएंगे हनुमान जी की तस्वीर
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola