ePaper

Jaggery Makhana: गुड़ में बना हुआ मखाना खाने के ये हैं 4 सबसे फायदे, जानिए कैसे बनाएं गुड़ वाला मखाना

Updated at : 02 Jul 2024 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
Jaggery Makhana: गुड़ में बना हुआ मखाना खाने के ये हैं 4 सबसे फायदे, जानिए कैसे बनाएं गुड़ वाला मखाना

Jaggery Makhana

Jaggery Makhana: गुड़ में बना हुआ मखाना सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद रहता है. चलिए जानते हैं गुड़ वाला मखाना खाने के फायदे के बारे में...

विज्ञापन

Jaggery Makhana: मखाना सेहत के लिए वरदान माना गया है. मखाना को लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग मखाना को दूध के साथ खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मखाना को अगर गुड़ में डालकर अच्छी तरह से पकाकर खाए तो यह आपके सेहत के लिए कितना फायदेमंद रहेगा. बहुत कम लोग गुड़ से बना हुआ मखाने के बारे में जानते होंगे. हम इस लेख के जरिए जानेंगे गुड़ में बना मखाना खाने के फायदे और कैसे गुड़ वाला मखाना बनाया जाए..

गुड़ और मखाने में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

डायटीशियन पूनम जी बताती हैं कि गुड़ और मखाना दोनों अगर एक साथ खाया जाए तो आप अंदर से दुरुस्त रहेंगे. बहुत ही कम लोग गुड़-मखाना खाते हैं. गुड़ और मखाने में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम समेत कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो कि शरीर के लिए जरूरी होते हैं. चलिए सबसे पहले जानते हैं गुड़ में बना मखाना खाने के फायदे…

घुटनों में दर्द से राहत

गुड़ में बना हुआ मखाना खाने से घुटनों में हो रहे पुराने से पुराने दर्द से राहत पा सकते हैं. रोजाना सुबह और शाम को गुड़ वाला मखाना खाने से घुटने के दर्द को जड़ से खत्म किया जा सकता है.

Also Read: सोंठ में शहद मिलाकर खाने के ये हैं 5 सबसे अच्छे फायदे

हड्डियां मजबूत रखें

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं तो गुड़ में बना हुआ मखाना खाना शुरू कर दें. गुड़ में बना हुआ मखाना खाने से हड्डियां मजबूत होती है. क्योंकि मखाना और गुड़ दोनों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

कब्ज से छुटकारा

गुड़ में बना हुआ मखाना खाने से कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए निजात पाया जा सकता है. क्योंकि गुड़ और मखाना में फाइबर होता है जो आंतों में जमा मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है. अगर आप गुड़ में बना मखाना खाते हैं तो पाचन शक्ति में सुधार होता है कब्ज से छुटकारा मिलता है.

वजन बढ़ाने में

जो लोग दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो गुड़ में बना हुआ मखाना खाएं. मखाना और गुड़ में कैलोरी अधिक होती है और कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है. इसलिए गुड़ से बना मखाना सभी को खाना चाहिए.

Also Read: पानीपुरी खाने से हो सकता है कैंसर, गोलगप्पे के पानी में मिले कैंसर फैलाने वाले केमिकल

गुड़ वाला मखाना कैसे बनाएं

गुड़ वाला मखाना बनाने के लिए सबसे पहले मखाने के घी में भून लें. फिर गुड़ को भी अच्छी तरह से मेल्ट कर लें. ऊपर से सफेद तील, काला नमक मिलकार उसमें मखाना डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें. ठंडा होने के लिए इसे छोड़ दें और इसे फिर खाएं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola