सीवान: निरीक्षण के दौरान सहजीत पट्टी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Author Manish giri|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
जांच के दौरान बिगड़ी प्रभारी हेडमास्टर की तबियत

सीवान के नबीगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहजीत पट्टी में निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह की अचानक तबीयत बिगड़ गई. अस्वस्थ होकर बेहोश होने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

विज्ञापन

Siwan News: लकड़ी नबीगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहजीत पट्टी में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह की अचानक तबीयत बिगड़ गई. अस्वस्थ होने के बाद वे बेहोश हो गए, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

निरीक्षण के दौरान बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीपीओ (एमडीएम) रामनाथ बैठा विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान ही प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह की तबीयत अचानक खराब हो गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े.

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद स्थानीय लोगों और विद्यालय कर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर और सामान्य बताई है.

पहले से थे अस्वस्थ

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह पहले से ही अस्वस्थ चल रहे थे. निरीक्षण के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई.


विज्ञापन
Manish Giri

लेखक के बारे में

By Manish Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन