कोरोना से जंग में राज्य की मदद के लिए सिडनी के अप्रवासी लोग भी आए आगे, हजारीबाग के बरही में बनवाया कोविड वार्ड
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2021 8:24 AM
सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने बताया कि कुछ दिन पहले सासाराम के सदर अस्पताल के बाहर एक लड़की अपने पिता के लिए ऑक्सीजन युक्त कोविड बेड के लिए गुहार लगा रही थी. अरविंद के एक ग्रुप में से किसी ने फोन किया कि इस लड़की को मदद की जाये.
Jharkhand News, Hzaribagh Barhi News हजारीबाग : बरही के सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो के प्रयास और सिडनी स्थित झारखंड-बिहार के अप्रवासी लोगों के ग्रुप की आर्थिक मदद से बरही अस्पताल के एमटीसी को सुसज्जित कोविड वार्ड बनाया गया है. इसमें ऑक्सीजन सुविधा से युक्त 10 नये कोविड बेड लगाये गये हैं. साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया करायी गयी है. इस सुसज्जित कोविड वार्ड के बन जाने से कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर सेवा मिल पायेगी.
सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने बताया कि कुछ दिन पहले सासाराम के सदर अस्पताल के बाहर एक लड़की अपने पिता के लिए ऑक्सीजन युक्त कोविड बेड के लिए गुहार लगा रही थी. अरविंद के एक ग्रुप में से किसी ने फोन किया कि इस लड़की को मदद की जाये.
अरविंद ने अपने बैचमेट अश्विनी कुमार से संपर्क किया, जो बिहार में एसडीओ हैं. अश्विनी ने ही अरविंद का संपर्क सिडनी ग्रुप से कराया. उसके बाद उस लड़की को मदद पहुंचायी गयी. रविवार को सिडनी ग्रुप के प्रवीण कुमार और मनीष कुमार के साथ अरविंद की जूम मीटिंग हुई.
इसमें अरविंद ने सिडनी ग्रुप से कोविड से लड़ने में सहयोग देने की पेशकश की. इसी पेशकश का फल है कि बरही एमटीसी में नये कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गयी. सिडनी ग्रुप बिहार में भी कोरोना से जंग में आम लोगों की सहायता कर रहा है. ग्रुप ने बरही में कोरोना के इलाज से संबंधित सभी जरूरी सुविधाएं जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है. श्री टोप्पो ने सिडनी ग्रुप का आभार व्यक्त किया है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










