ePaper

घंटी बजाते गुमला डीडीसी ऑफिस पहुंचे टानाभगत, गांव की खराब सड़क बनाने की मांग की, मिला आश्वासन

Updated at : 22 Jun 2022 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
घंटी बजाते गुमला डीडीसी ऑफिस पहुंचे टानाभगत, गांव की खराब सड़क बनाने की मांग की, मिला आश्वासन

50 की संख्या में घंटी बजाते टानाभगत गुमला डीडीसी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान मुरगू पंचायत स्थित करंजटोली से नवाटोली तक 250 फीट खराब सड़क को बनाने की मांग कर रहे थे. टानाभगतों की मांग पर डीडीसी ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वसान दिया.

विज्ञापन

Jharkhand News: जतरा टानाभगत के अनुयायी टानाभगत बुधवार को गांधीगिरी दिखाते हुए गुमला डीडीसी के कार्यालय पहुंचे. 50 की संख्या में टानाभगत घंट बजाते हुए डीडीसी कार्यालय के बाहर खड़े हो गये. सिर पर गांधी टॉपी और शरीर पर सफेद कपड़ा था. घंटी बजाते हुए टाना भगत डीडीसी कार्यालय में प्रवेश किए. जहां उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाया. टानाभगतों ने कहा कि करीब 250 फीट सड़क के कारण करीब 50 परिवार का जीना मुहाल हो गया है.

undefined

डीडीसी से सड़क बनाने की मांग

टानाभगतों ने बताया कि सिसई प्रखंड की मुरगू पंचायत स्थित करंजटोली से नवाटोली तक 250 फीट सड़क खराब है. कुछ लोगों ने सड़क को अपना बता कर उस सड़क से आवागमन करने पर रोक लगा दिया है. जिससे टानाभगतों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है. टानाभगतों ने डीडीसी से सड़क बनाने की मांग की. डीडीसी हेमंत सती ने टानाभगतों की बात को एकाग्र होकर सुने. इसके बाद डीडीसी ने सिसई अंचल के सीओ से फोन पर बात किये. डीडीसी ने कहा कि सड़क का निर्माण होगा.

खतियान और सड़क संबंधी कागजात पेश किए

इधर, टाना भगतों ने अपनी समस्या रखते समय खतियान और सड़क की भौगोलिक बनावट का कागजात भी प्रस्तुत किया. साथ ही सड़क की स्थिति की भी जानकारी दी. इस मौके पर शनि टानाभगत, हाना भगत, बलिराम केवट, सोमरा भगत, गेंवदी देवी, बंदी टानाभगत, नमहिया टानाभगत, लक्ष्मण मिंज, रामदास केवट, सुकरा भगत, पूजा कुमारी, गोविंदा, सुकरो देवी, आम्बी देवी, शनिचरो देवी, जितनी देवी, धनिया देवी सहित कई लोगों ने कहा कि हम सभी पूर्वजों के समय से करंजटोली में रहते आ रहे हैं. लेकिन, आजादी के 75 साल बाद भी 250 फीट सड़क नहीं बन रही है. टानाभगतों ने जल्द सड़क बनाने की मांग की.

Also Read: राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का गुमला से है जुड़ाव,जानें बैगा-पहान ने ईश्वर से क्या मांगी थी

सड़क का जल्द होगा निर्माण : डीडीसी

इस संबंध में गुमला डीडीसी हेमंत सती ने कहा कि सड़क के संबंध में सिसई सीओ से बात हुई है. साथ ही NREP के एग्जक्यूटिव इंजीनियर को सड़क का प्राक्कलन बनाकर मांगा है, ताकि जल्द सड़क का निर्माण कराया जा सके.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

रिपोर्ट : दुर्जय पासवान, गुमला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola