Jharkhand Naxal News : गुमला के पुलिस अधीक्षक ने नक्सलियों से फिर की अपील, अभी भी समय है, सरेंडर करें नक्सली

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Feb 2021 1:47 PM

विज्ञापन

गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने कहा है कि अभी भी समय है नक्सली व उग्रवादी सरेंडर कर दें. सरकार आत्मसमर्पण नीति के तहत कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ सरेंडर करने वाले नक्सली व उग्रवादियों को मिलेगा. माता, पिता व रिश्तेदारों से अपील है कि वे लोग मुख्यधारा से भटके अपने बच्चों को समझायें. उन्हें सरेंडर करने के लिए कहें, ताकि वे अपने घर परिवार के साथ खुशहाल रह सकें.

विज्ञापन

jharkhand naxal news, gumla news, गुमला : गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने कहा है कि अभी भी समय है नक्सली व उग्रवादी सरेंडर कर दें. सरकार आत्मसमर्पण नीति के तहत कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ सरेंडर करने वाले नक्सली व उग्रवादियों को मिलेगा. माता, पिता व रिश्तेदारों से अपील है कि वे लोग मुख्यधारा से भटके अपने बच्चों को समझायें. उन्हें सरेंडर करने के लिए कहें, ताकि वे अपने घर परिवार के साथ खुशहाल रह सकें.

एसपी ने गुरुवार को चैनपुर प्रखंड के कटकाही, जनावल, नवगाई, पुटरूंगी सहित आसपास के गांवों में भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान एसपी ने गांव के युवाओं से बात की. उनके बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया. गांव की युवतियों का आत्मबल बढ़ाते हुए एसपी ने सभी को पढ़ाई करने व आगे बढ़ने की नसीहत दी.

एसपी ने कहा कि अब ऐसा दौर शुरू हो गया है, जिसमें शिक्षा जरूरी है. बिना शिक्षा के आप दो कदम भी प्रगति के पथ पर नहीं बढ़ सकते, इसलिए गांव के माता-पिता अपने बच्चों को जरूर शिक्षा दें. एसपी ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की. उन्होंने युवतियों से कहा कि आप अपनी शक्ति पहचानें. अगर पढ़ाई में दिक्कत है, तो पुलिस मदद करेगी. सरकार की कई योजना चल रही है, उसका भी लाभ आप ले सकती हैं. मौके पर एएसपी बीके मिश्रा, थानेदार अमित कुमार चौधरी सहित कई लोग थे.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola