Jharkhand Crime News : गुमला में डायन बिसाही में ओझा को मार डाला, बेरहमी से पिटाई के बाद पत्थर से कूचा, फिर टांगी से काटा, पांच गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2021 2:50 PM
Jharkhand Crime News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान) : झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना स्थित परसा गांव में 65 वर्षीय रंथू मुंडा की डायन बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गयी. मृतक ओझागुनी का काम करता था. एक माह पहले गांव की संगीता कुमारी की बीमारी से मौत हो गई थी. संगीता की मौत से उसके परिजन अंधविश्वास में आ गये. संगीता के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रंथू मुंडा की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात 9:00 बजे टांगी लेकर कुछ लोग ओझा रंथू मुंडा के घर पहुंचे. उस समय रंथू मुंडा अपनी पत्नी के साथ सोया हुआ था. हमलावर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे. घर के अंदर ही रंथू की बेरहमी से पिटाई कर दी. पति की पिटाई होता देख पत्नी अपने बेटे व बेटी को दूसरे कमरे में जगाने गयी. परिजन हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे. फिर भी आरोपी रंथू को बेरहमी से पीटते रहे.
पिटाई से मौत नहीं होने पर पत्थर से चेहरे को कूच दिया. इसके बाद भी जब रंथू की मौत नहीं हुई. तब आरोपियों ने टांगी से बेरहमी से काट दिया. पुलिस को घटना की सूचना आज गुरुवार की सुबह मिली. एसडीपीओ व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. वहीं हत्या में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले गई. प्रमुख इस्माइल कुजूर ने बताया कि गांव की संगीता कुमारी की बीमारी से मौत हुई थी, लेकिन उसका भाई अंधविश्वास में आकर वृद्ध रंथू मुंडा की हत्या कर दी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए