गुजरात चुनाव 2022: भाजपा किसे बनाएगी इस बार मुख्यमंत्री ? अमित शाह ने किया नाम का खुलासा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Nov 2022 10:08 AM
Gujarat Election 2022 : भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान से यह स्पष्ट है कि भूपेंद्र पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. भाजपा लगातार सातवीं बार गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
Gujarat Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. इस बार प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी चुनावी मैदान में उतरी है, इसलिए मुकाबला रोचक हो चला है. इस बीच सबके मन में सवाल उठ रहा था कि यदि भाजपा गुजरात में जीत दर्ज करती है, तो प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा ?
इस सवाल का जवाब भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दिया है. अहमदाबाद में सीएनएन-न्यूज 18 से बात करते हुए शाह ने कहा कि यदि भाजपा अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान से यह स्पष्ट है कि भूपेंद्र पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. भाजपा लगातार सातवीं बार गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के गृह राज्य में लगातार सातवीं बार भाजपा को जीतने के लिए कांग्रेस और ‘आप’ चुनौती पेश कर रहे हैं.
अमित शाह ने सीएनएन-न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि यदि भाजपा को गुजरात में बहुमत मिलता है, तो भूपेंद्र पटेल अगले मुख्यमंत्री होंगे. यहां चर्चा कर दें कि भूपेंद्र पटेल ने सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपानी की जगह ली थी. भाजपा के इस कदम ने सबको चौंका दिया था. पटेल घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने. इस बार भी भाजपा ने उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.
Also Read: Gujarat Election 2022: PM मोदी के भाई का दावा- गुजरात में BJP बड़ी ताकत, AAP का नामोनिशान नहीं
इससे पहले, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक सर्वे करवाने के बाद पार्टी नेता इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था. वहीं कांग्रेस ने चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करने का फैसला किया है.
गुजरात की सत्ता पर करीब 27 साल से भाजपा ने कब्जा जमा रखा है. यदि आपको याद हो तो साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










