ePaper

गोपालगंज के मुकेश का इंडिया ए क्रिकेट टीम में हुआ चयन, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

Updated at : 27 Aug 2022 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज के मुकेश का इंडिया ए क्रिकेट टीम में हुआ चयन, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

गोपालगंज जिले में ऑटो चलाने वाले पिता के पुत्र मुकेश का इंडिया ए क्रिकेट टीम में चयन हो गया है. इस चयन के बाद से जिले में हर्ष का माहौल बना हुआ है. बिहार में क्रिकेट की मान्यता नहीं होने के कारण उन्होंने बंगाल का रुख किया और वहीं से अपने करियर में आगे बढ़े.

विज्ञापन

गोपालगंज के एक छोटे से गांव काकड़कुंड के रहनेवाले मुकेश कुमार ने इंडिया ए टीम में जगह बना ली है. मुकेश का चयन इंडिया ए-टीम में हुआ है. मुकेश कुमार क्रिकेट टीम में बतौर तेज गेंदबाज के रूप में खेलेंगे. मुकेश के चयन होने से जिलावासियों में खुशी की लहर है.

पिता चलाते थे ऑटो 

काकड़कुंड गांव के रहनेवाले मुकेश कुमार एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. पिता स्व काशीनाथ सिंह कोलकाता में ऑटो चलाते थे, तो माता गृहिणी हैं. मुकेश कुमार गांव में मुहल्ले के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते-खेलते आज इस मुकाम पर पहुंच गये हैं. मुकेश कुमार का इंडिया ए टीम में चयन होने की खबर मिलते ही परिजनों में खुशी है.

बच्चों के साथ गांव में क्रिकेट खेलते थे

गोपालगंज जिले के लोग और क्रिकेट प्रेमी मुकेश को बिहार के लिए गौरव मानकर बधाई दे रहे हैं कि आज गांव से निकलकर इंडिया ए टीम में शामिल होकर पहला मैच न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलने के लिए जा रहे हैं. मुकेश कुमार मुहल्ले के बच्चों के साथ गांव में क्रिकेट खेलते थे. अब इंडिया ए टीम से इंडिया टीम में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है.

तेज गेंदबाजी से चर्चा में आये थे मुकेश

मुकेश कुमार पहली बार गोपालगंज में प्रतिभा की तलाश प्रतियोगिता में अपनी गेंदबाजी का दम दिखाकर चर्चा में आये. उस प्रतियोगिता में सात मैच में उन्होंने एक हैट्रिक सहित 34 विकेट लिये और तब गोपालगंज क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी सत्य प्रकाश नरोत्तम और उस समय के हेमन ट्रॉफी के जिला क्रिकेट टीम के कप्तान अमित सिंह की नजर मुकेश पर पड़ी और वे जिला टीम में आ गये. उसके बाद स्टीयरिंग कमेटी के अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुकेश ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया लेकिन दुर्भाग्यवश बिहार में क्रिकेट की मान्यता नहीं होने के कारण उन्होंने बंगाल का रुख किया और वहां से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मुकेश रणजी ट्रॉफी के लगातार दो सीजन में 30 से ज्यादा विकेट लेकर चयनकर्ताओं की नजर में आए और आज उनका इंडिया-ए टीम में चयन हो गया.

Also Read: औरंगाबाद : कोबरा के जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों की योजना को किया विफल, सर्च ऑपरेशन में कई हथियार बरामद
पिछले साल पिता का हुआ था निधन

मुकेश के पिता काशीनाथ सिंह का पिछले साल निधन हो गया. बीमारी की वजह से पिता के निधन होने के बाद मुकेश टूट गये. फिर भी क्रिकेट प्रैक्टिस को नहीं छोड़ा और लगातार प्रैक्टिस जारी रखा. आज मुकेश की सफलता पर परिवार के अलावा क्रिकेट प्रेमी भी काफी खुश हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola