सोना-चांदी की कीमतों में भारी सेंध, 10 ग्राम सोना ₹1.58 लाख और चांदी ₹2.60 लाख पर आई

Updated at : 13 Mar 2026 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Silver Price

ऑल टाइम हाई से ₹1.26 लाख सस्ती हुई चांदी (फोटो क्रेडिट- Canva)

Gold-Silver Price: ईरान-इजराइल संकट के बीच सोने-चांदी के दाम लुढ़के. जहां एक तरफ कच्चा तेल महंगा हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ निवेशकों ने सोने से दूरी बना ली है.

विज्ञापन

Gold-Silver Price : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच आज यानी 13 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार से निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत की खबर आई है. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग की अनिश्चितता के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

आज के भाव: सोना और चांदी दोनों टूटे

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक

  • सोना (Gold): 24 कैरेट सोने की कीमत 1,748 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. कल (12 मार्च) यही सोना 1.60 लाख रुपये के स्तर पर था.
  • चांदी (Silver): चांदी में तो बड़ी गिरावट देखी गई है. एक किलो चांदी 8,350 रुपये सस्ती होकर 2.60 लाख रुपये पर आ गई है. शुक्रवार को इसका रेट 2.68 लाख रुपये था.

कीमतें गिरने की 3 मुख्य वजहें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक तनाव के बीच भी दाम गिरने के पीछे ये तीन बड़े कारण हैं

  • कैश की डिमांड बढ़ी: ईरान और इजराइल की जंग की वजह से बाजार में डर का माहौल है. ऐसे में निवेशक सोने में पैसा लगाने के बजाय कैश (नकद) अपने हाथ में रखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
  • ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद खत्म: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए लग रहा है कि वहां का केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) फिलहाल ब्याज दरें नहीं घटाएगा. जब ब्याज दरें नहीं घटतीं, तो सोने की चमक थोड़ी कम हो जाती है.
  • शेयर बाजार और तेल का असर: मिडिल ईस्ट संकट से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे शेयर बाजारों में गिरावट है. इस अफरा-तफरी का असर कमोडिटी मार्केट (सोना-चांदी) पर भी पड़ रहा है और बिकवाली बढ़ गई है.

अलग-अलग शहरों में अलग रेट क्यों ?

अक्सर लोग पूछते हैं कि दिल्ली और चेन्नई में सोने के रेट अलग क्यों होते हैं? इसके 4 बड़े कारण हैं.

  • ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना सुरक्षित तरीके से एक शहर से दूसरे शहर ले जाने का खर्च.
  • खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में सोने की मांग बहुत ज्यादा है, इसलिए वहां के ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं जिससे उन्हें थोक में छूट मिलती है.
  • लोकल एसोसिएशन: हर शहर की अपनी ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग के हिसाब से रेट तय करती है.
  • पुराना स्टॉक: जिन दुकानदारों के पास पुराना और सस्ता सोना रखा है, वे ग्राहकों को थोड़ा सस्ता रेट दे पाते हैं.

Also Read : जल्द जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, वरना रुकेगी पेंशन

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola