अडानी अब गोड्डा में लगायेगी सीमेंट फैक्ट्री, बिजली उत्पादन के दौरान निकलने वाले फ्लाई ऐश से बनेगा सीमेंट

Jharkhand News (गोड्डा) : झारखंड के गोड्डा जिले के लिए एक और अच्छी खबर है. पहले से पावर प्लांट लगा रहे अडानी समूह अब सीमेंट की फैक्ट्री भी लगायेगी. सांसद डॉ निशिकांत दुबे के साथ अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की दिल्ली में हुई बातचीत के दौरान यह सहमति बनी है. गौतम अडानी ने फैक्ट्री लगाने की सहमति देते हुए जल्द काम शुरू करने की बात कही.

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि कंपनी सीमेंट फैक्ट्री लगाने की दिशा में काम करेगी. इससे पहले गौतम अडानी से डॉ दुबे ने कहा कि बिजली उत्पादन के दौरान बड़ी मात्रा में फ्लाई एेश जमा हो जायेगा. इसके भंडारण पर पर्यावरण को नुकसान हो सकता है.
सीमेंट बनाने के लिए जो आवश्यक सामग्री है वह फ्लाई एेश और लाइम स्टोन है. फ्लाई ऐश बिजली उत्पादन के दौरान बड़ी मात्रा में मिल जा रही है. मालूम हो कि कंपनी के पास रॉ-मेटेरियल के साथ जमीन की कमी नहीं है. वहीं, पावर प्लांट के साथ सीमेंट फैक्ट्री लग जाने के बाद गोड्डा बड़ा इंडस्ट्रियल हब बन जायेगा. लोगों को रोजगार मिलेगा. यहां की आर्थिक व्यवस्था भी सुधरेगी.
Also Read: JAC 10th-12th Result 2021 News : मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट तैयार करने के फार्मूला को अंतिम रूप देने में जुटा जैक, छठे विषय को लेकर फंसा पेच
इस संबंध में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि गौतम अडानी से शनिवार को मुलाकात हुई है. इस दौरान गोड्डा में पावर प्लांट के साथ सीमेंट फैक्ट्री लगाने पर उनकी ओर से स्वीकृति दी गयी है. आने वाले समय में गोड्डा के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. गौतम अडानी को मेरे लोकसभा क्षेत्र में विकास करने के लिए धन्यवाद.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए