झारखंड के प्रवासी मजदूर की दुबई में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, MLA विनोद सिंह ने दी सांत्वना

Updated at : 06 Nov 2022 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के प्रवासी मजदूर की दुबई में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, MLA विनोद सिंह ने दी सांत्वना

मुखिया संतोष मंडल ने बताया कि अगस्त महीने में मृतक मजदूर दिनेश रविदास काम करने के लिए दुबई गया था. दुबई में वह कुक (रसोइया) का काम करता था. एक सप्ताह से तबीयत खराब चल रही थी. इलाज के लिए इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के क्रम में प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अटका पारटांड़ निवासी प्रवासी मजदूर दिनेश रविदास (50 वर्ष) की दुबई में मौत हो गयी. मौत की सूचना परिजनों को दो दिन पहले दी गयी. इस बाबत अटका पूर्वी के मुखिया संतोष मंडल ने बताया कि अगस्त महीने में मृतक मजदूर दिनेश रविदास काम करने के लिए दुबई गया था. दुबई में वह कुक (रसोइया) का काम करता था. एक सप्ताह से मजदूर दिनेश रविदास की तबीयत खराब चल रही थी. इलाज के लिए इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के क्रम में प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी.

मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे विधायक

दुबई में काम कर रहे स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी मौत की सूचना परिजनों को दी गयी. मृतक दिनेश रविदास अपने पीछे पत्नी व एक लड़का और दो लड़की समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक मजदूर दिनेश रविदास की मौत की सूचना पाकर रविवार को बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह अटका गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दिया. हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया.

Also Read: Jharkhand News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ बड़का पर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

कुक के रूप में था कार्यरत

मृतक दुबई में केसीसी कंपनी में कुक के रूप में काम करता था. मृतक के घर पहुंचे विधायक श्री सिंह ने कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात की और कहा कि मृतक प्रवासी मजदूर के पार्थिव शरीर को बिना देरी किये मुआवजा और सहायता राशि के साथ भेजा जाए. मौके पर विधायक श्री सिंह के अलावा माले प्रखंड सचिव पवन महतो, पंस टेकनारायन साव, मुखिया संतोष मंडल, मनोहर लाल मंडल, विनोद रवि समेत अन्य मौजूद रहे.

Also Read: Prabhat Khabar Impact : गुमला में नये साल से चलेंगी 4 टूरिस्ट बसें, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पलायन की मजबूरी

आपको बताते चलें कि गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड की आबादी का एक बड़ा हिस्सा देश-विदेश में नौकरी की तलाश में जाता है. खासकर वहां युवा वर्ग काम करते हैं. इस दौरान उनके साथ लगातार अप्रिय घटनाएं घटती रहती हैं. इससे उनके परिवार के समक्ष भुखमरी और रोजी-रोटी की चिंता सताने लगती है. राज्य में रोजगार नहीं मिल पाने के कारण बड़ी संख्या में लोग पलायन करने पर विवश हैं.

रिपोर्ट : कुमार गौरव, बगोदर, गिरिडीह 

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola