Jharkhand News : झारखंड में सनकी बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा चाकू, हालत नाजुक, पूछताछ कर रही पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2021 12:49 PM
गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो गांव में पुत्र महेंद्र यादव ने अपनी मां की आंख व जीभ के पास चाकू से वार कर दिया. इसे आरोपी की विधवा मां सारो देवी (80 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी.
Jharkhand News, गिरिडीह न्यूज (मृणाल कुमार) : झारखंड के गिरिडीह जिले में सनकी बेटे द्वारा अपनी मां पर चाकू से हमला कर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. ये घटना देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो गांव की है. आरोपी पुत्र महेंद्र यादव ने चाकू से अपनी मां की आंख व जीभ के पास वार किया है. इसे आरोपी की विधवा मां सारो देवी (80 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़िता सारो देवी का उपचार गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है.
गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो गांव में पुत्र महेंद्र यादव ने अपनी मां की आंख व जीभ के पास चाकू से वार कर दिया. इसे आरोपी की विधवा मां सारो देवी (80 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़िता सारो देवी का उपचार गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. यह घटना शनिवार की शाम साढ़े चार बजे की है.
जानकारी के मुताबिक मां के साथ मारपीट करने के पूर्व महेंद्र यादव के द्वारा गांव के भगवती मंदिर में तोड़फोड़ किया गया था. तोड़फोड़ के बाद मंदिर में ताला लगा दिया गया था. इधर, घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा महेंद्र यादव को बंधक बना लिया गया था. मामले की सूचना पर देवरी पुलिस जमखोखरो गांव पहुंची और सुरक्षा के दृष्टिकोण से महेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने बताया कि मां पर हमला करने के मामले में महेंद्र यादव को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










