ePaper

गया में पूर्व मुखिया के घर के पास बदमाशों ने किया धमाका, मंदिर के पास मिले चार बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

Updated at : 29 Mar 2023 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
गया में पूर्व मुखिया के घर के पास बदमाशों ने किया धमाका, मंदिर के पास मिले चार बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

ग्रामीणों ने बताया कि डुमरिया प्रखंड की ननदई पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत विश्वकर्मा के मकान के आगे बदमाशों ने विस्फोट किया है. इस मकान में किरायेदार भी रहते हैं. रात के समय बदमाशों ने सबसे पहले विस्फोट किया.

विज्ञापन

गया के इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित पसेवा देवी मंदिर के नजदीक से पुलिस ने चार बम बरामद किये हैं. पुलिस की मानें, तो असामाजिक तत्वों ने दो-तीन बम विस्फोट भी किये हैं. घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद, इमामगंज डीएसपी मनोज राम अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया.

बदमाशों ने सुतली बम से किया विस्फोट

इस संबंध में सिटी एसपी ने बताया कि सोमवार की रात सुतली बम बदमाशों ने विस्फोट किया है. चार बमों को पुलिस ने बरामद कर पानी में डाल कर निष्क्रिय कर दिया है. इस घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गयी है. प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. जिस घर के पास विस्फोट हुआ है, उसी से मामला जुड़ा हुआ है. इस मामले को पुलिस गंभीरता से लेकर कदम उठा रही है. बहुत जल्दी घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी भी की जायेगी.

पुलिस कर रही जांच

इधर, मंगलवार की अहले सुबह जैसे ही मंदिर के आसपास बम होने की सूचना ग्रामीणों को मिली, वैसे ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने इसकी सूचना इमामगंज थानाध्यक्ष उदय शंकर को दी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ आकर सुतली वाले जिंदा बमों को बरामद किया. वहीं, जिस स्थल पर बदमाशों ने विस्फोट किया था, वहां जाकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गये.

Also Read: लालू, राबड़ी और मीसा आज सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे, नौकरी के बदले जमीन लेने का है आरोप

चार-पांच की संख्या में थे बदमाश

ग्रामीणों ने बताया कि डुमरिया प्रखंड की ननदई पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत विश्वकर्मा के मकान के आगे बदमाशों ने विस्फोट किया है. इस मकान में किरायेदार भी रहते हैं. रात के समय बदमाशों ने सबसे पहले विस्फोट किया. उसके बाद हम लोगों की नींद टूटी. जब छत पर पहुंचे, तो उसके बाद पुनः बदमाशों ने एक और बम विस्फोट किया. उसके बाद सभी लोग फरार हो गये. उन्होंने बताया कि चार-पांच व्यक्ति थे, जिनकी उम्र लगभग 25 से 30 साल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन