बालों में गजरा- येलो आउटफिट, दिवाली पर रेखा स्टाइल में Yuzvendra की वाइफ Dhanasree ने किया धांसू डांस, VIDEO

कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो रेखा के स्टाइल में डांस करते दिख रही हैं. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. धनाश्री ने अपना नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वो खास अंदाज में सबको दिवाली विश करते नजर आ रही है. वीडियो पर जमकर मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे है.
धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखती है, ‘तो यहां हम इस दिवाली में ग्रेस और सुंदरता जोड़ रहे हैं, पेश है रेखा स्पेशल हमारे खास फ्लेवर के साथ. मेरी पसंदीदा डांसर vaishali.kalanjay के साथ. वीडियो में धनाश्री येलो सूट में बेहद हसीन लग रही है. उन्होंने बालों में गजरा लगाया हुआ है, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा है. साथ ही उन्होंने मांग टीका भी लगाया हुआ है.
https://www.instagram.com/reel/CVzT5QTocHR/
वीडियो में धनाश्री पॉपुलर सॉन्ग सलाम-ए-इश्क पर बहुत ही कमाल के डांस मूव्स करती दिख रही है. उनके इस वीडियो पर अबतक लाखों से ज्यादा लाइक्स आ चुके है. एक फैंस ने कमेंट में लिखा, वाह, भाभीजी आप सुपर डांसर हो. एक यूजर ने लिखा, चहल भाई कबूल कर लो. एक यूजर ने लिखा, चहल भाई आप क्यों है वीडियो में. एक यूजर ने लिखा, एक ही दिल है कितनी बार जीतोगी आप.
इससे पहले धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में वो नेवी ब्लू जर्सी पहनकर ‘घुमा के गेम दिखा…’ पर जबरदस्त डांस करते दिखी थी. वीडियो पर फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी बनाकर कमेंट किया था. वीडियो काफी वायरल हुआ था. बता दें कि धनाश्री अक्सर अपने डांस वीडियोज की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं.
गौरतलब है कि धनाश्री का पिछले साल से फैन-फॉलोइंग काफी बढ़ गया हैं. उनके चाहने वाले उनके डांस वीडियोज का बेताबी से इंतजार करते है. इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. वो एक प्रोफेशनल डांसर होने के साथ-साथ, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर वो भी डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




