Armaan Malik ने बिग बॉस 17 में क्यों नहीं ली एंट्री, इस वजह से शो के ऑफर को ठुकराया, सामने आई बड़ी वजह

बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है. ये सीजन फैंस को ड्रामा और एक्शन देने के लिए तरह तैयार है. शो में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा जैसे स्टार्स पहुंचे. हालांकि अरमान मलिक ने एंट्री नहीं ली. जिसके बाद उनके फैंस कारण जानने के लिए बेताब हैं.
बिग बॉस 17 की शुरुआत हो चुकी है. घर के अंदर 17 प्रतियोगी अपनी-अपनी गेम खेलकर शो जीतने का ख्वाब देख रहे हैं. होस्ट सलमान खान अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर उतरे और इस सीज़न के प्रतियोगियों ने पूरे एपिसोड के दौरान कई दिलचस्प क्षण दिए. अंकिता लोखंडे और पति विक्की जैन के रोमांटिक पलों से लेकर सलमान के सामने मंच पर अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की तकरार तक, एपिसोड की लगभग हर चीज मनोरंजक थी. कहानी घर घर की और ये वादा रहा में अपने अभिनय के लिए मशहूर रिंकू धवन भी इस शो का हिस्सा हैं. मुनव्वर फारूकी ने भी अपनी धमाकेदार एंट्री कर फैंस को एक्साइटेड कर दिया. कुछ यूट्यूबर्स जिसमें अनुराग डोभाल और सनी आर्या भी आए. हालांकि जिस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का सबको इंतजार था, वो एंट्री नहीं ले पाए. जी हां वो स्टार कोई और नहीं बल्कि दो पत्नियों से फेमस हुए अरमान मलिक है. ऐसी चर्चा थी कि अरमान अपनी पहली पत्नी पायल के साथ रियालिटी शो में धमाकेदार एंट्री लेंगे. हालांकि जब ग्रैंड प्रीमियर हुआ, तो वह नहीं दिखे.
अरमान मलिक इन वजह से बिग बॉस में नहीं ले सके हिस्सा
बीते कई महीनों से चर्चा थी कि अरमान मलिक बिग बॉस 17 में धमाकेदार एंट्री करेंगे और अपने फैंस एक ट्रीट देंगे. अनुमान लगाया जा वह अपनी पहली पत्नी पायल के साथ घर के अंदर आएंगे. कई बार पायल को शापिंग करते देखा गया. इधर अरमान भी अपने काम निपटा रहे थे. हालांकि 15 अक्टूबर को सब साफ हो गया. अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि यूट्यबर क्यों नहीं आए. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा पायल और कृतिका की वजह से हुआ है. क्योंकि उनकी दोनों पत्नियां ने शो शुरू होने से पहले ही रिवील कर दिया था कि उन्हें बिग बॉस से फोन आया था. जिसके बाद मेकर्स ने अरमान संग डील को कैसिंल कर दिया था.
अरमान मलिक का बिग बॉस में जाने का सपना टूटा
दरअसल बिग बॉस के मेकर्स कंटेस्टेंट की लिस्ट को पूरी तरह सबसे छुपाकर रखते हैं. यहां तक कि जिन लोगों संग बातचीत चलती है, उनसे भी साइन करवाया जाता है कि आप लोग बाहर, या किसी वीडियो में कुछ भी रिवील नहीं कर सकते हैं. ऐसे में पायल और कृतिका को कई बार ब्लॉग में बिग बॉस को लेकर बात करते हुए देखा गया है. वह कहती नजर आई कि हम लोग बिग बॉस में जाएंगे या नहीं. जिसके बाद उनका जाना कैंसिल कर दिया गया. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.
कौन है अरमान मलिक
अरमान मलिक एक लोकप्रिय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वैसे तो उनका असली नाम संदीप है, लेकिन उनका जन्म 15 दिसंबर 1988 को हरियाणा के हिसार में हुआ था. जब लोगों को उनकी दोनों पत्नियों के बारे में पता चला तो उन्हें प्रसिद्धि मिलने लगी. वह अक्सर ऐसे वीडियो बनाते हैं जिससे आम जनता भड़क जाती है और कई विवादों में उनका नाम अक्सर आता रहता है. अरमान मलिक के माता-पिता के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका एक भाई है जिसका नाम कुलदीप है और उनकी बहनें भी हैं. अरमान ने अक्टूबर 2011 में पायल से शादी की और पायल से उनका एक बेटा है जिसका नाम चिरायु मलिक है. फिर अरमान मलिक ने 13 अक्टूबर, 2018 को कृतिका मलिक से शादी कर ली. कृतिका पायल की दोस्त थी और वह पायल से मिलने उनके घर आई थी, उसे अरमान से प्यार हो गया और बाद में उन्होंने शादी कर ली. आज पायल और कृतिका एक साथ एक ही घर में रहती हैं.
Also Read: बिग बॉस 17 की शुरुआत होते ही घर में पकने लगी पहली लवस्टोरी, ये प्रतियोगी बने पहले कपल!
बिग बॉस 17 के बारे में
सलमान खान का शो 15 अक्टूबर को एक नए सीज़न के साथ लौटा! नए प्रतियोगियों, ट्विस्ट, ड्रामा और रोमांस के साथ, शो आखिरकार शुरू हो गया है. बिग बॉस 17 24×7 ड्रामा से भरपूर मनोरंजन के साथ JioCinema पर स्ट्रीम होगा. वैकल्पिक रूप से, यह शो रात 9 बजे से कलर्स टीवी पर भी प्रसारित होगा. घर की थीम ‘इस बार गेम नहीं होगा सबके लिए सेम टू सेम’ है, जिससे पता चलता है कि बिग बॉस समानता के अपने समय-सम्मानित सिद्धांत के साथ आगे नहीं बढ़ सकते हैं. बीबी 17 में कई नई और रोमांचक विशेषताएं हैं. जिसमें एक कमरा, जो व्यापक पुस्तकालय के रूप में काम करेगा, जिसमें वर्तमान सीज़न के प्रत्येक एपिसोड के फुटेज होंगे. बीबी 17 भी इस बार दिल, दिमाग और दम नाम से तीन घरों में बंटा हुआ है. बिग बॉस 17 के प्रतियोगी अभिषेक कुमार और ईशा मालविया, रिंकू धवन, अरुण मशेट्टी, सनी आर्य, फिरोजा खान (खानजादी के नाम से मशहूर), सोनिया बंसल, जिग्ना वोरा, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नवीद सोले, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और मन्नारा चोपड़ा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










