Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा के हाथों में फिर से लगेगी अभिमन्यु के नाम की मेहंदी? शो में आएगा नया तूफान

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जन्माष्टमी पर जो कुछ हुआ, उस बात को लेकर अभिमन्यु काफी परेशान है. उसे इस बात का गिल्ट है कि वो अपनी मां को नहीं बचा सका. वहीं, अभीर को पता चलता है कि अक्षरा और अभिमन्यु के बीच कुछ अजीब है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिकों में से एक है. शो साल 2009 से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इतने साल होने के बाद भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. मेकर्स इसे दिलचस्प बनाने में कोई कमीं नहीं छोड़ रहे है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिनव (जय सोनी द्वारा) के दुखद चौंकाने वाले निधन ने अक्षरा (प्रणाली राठौड़) के जीवन में उदासी ला दिया. अभीर और अक्षरा उसके जाने से काफी दुखी है और अब धीरे-धीरे नॉर्मल होने की कोशिश कर रहे है. इस बीच अभीर को इस सदमे से बाहर निकालने में अभिमन्यु काफी मदद कर रहा है. वहीं, अभिमन्यु अपनी मां को नहीं बचा पाने के चक्कर में काफी दुखी है. हालांकि अक्षरा उसे मोटिवेट करती है कि वो जाकर अपनी मां से मिले. आने वाला एपिसोड काफी खास होगा. शो में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु और अक्षरा आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं हैं. हालांकि दोनों इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है. लेकिन फैंस इंतजार कर रहे है कि दोनों को इस बात का एहसास हो.

मुस्कान इस बात पर भड़कीं

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जन्माष्टमी पर जो कुछ हुआ, उस बात को लेकर अभिमन्यु काफी परेशान है. उसे इस बात का गिल्ट है कि वो अपनी मां को नहीं बचा सका. वहीं, अभीर को पता चलता है कि अक्षरा और अभिमन्यु के बीच कुछ अजीब है. मनीष और सुहासिनी अभिमन्यु और अक्षरा से दोबारा शादी करने की सोच रहे हैं, लेकिन सुवर्णा और सुरेखा इसके खिलाफ हैं. आरोही कहती है कि उसे अभिमन्यु और अक्षरा के गठबंधन से कोई समस्या नहीं है. अभिमन्यु सब कुछ चुपचाप सुनता है. मुस्कान, मनीष से सवाल करती है कि वो अभिनव की जगह उसे कैसे दे सकता है. सुहासिनी उसे समझाती है कि ऐसा कुछ नहीं है. मुस्कान कहती है कि अभिनव की जगह लेने की कोशिश की जा रही है और वो इसे साफ देख सकती है.

https://www.instagram.com/reel/CxInk4VA1lD/?

मनीष, मुस्कान को अक्षरा के बारे में सोचने के लिए कहता है

आरोही, अभिमन्यु से कहती है कि उसे अक्षरा को दूसरा मौका देने के लिए कहती है. अभिमन्यु इस बात के लिए राजी नहीं है. वो कहती है अगर तुम और अक्षरा मिल जाओ तो रूही और अभीर की अच्छी परवरिश होगी. वहीं, मनीष, मुस्कान से कहता है कि वो नहीं बता सकता है कि वो अभिनव को बहुत मिस करता है. वो उसे अक्षरा के बारे में सोचने के लिए कहता है. मंजिरी, अभिमन्यु से पूछती है कि क्या वह अक्षरा को एक और मौका देना चाहता है, अभिमन्यु कहता है कि वो ऐसा सोच भी नहीं सकता है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो में कब आएगा लीप? जानें किस महीने के बाद से अक्षरा- अभिमन्यु की टूट जाएगी जोड़ी!

अभीर ने पूछा- अक्षरा- अभिमन्यु क्यों हुए अलग

अक्षरा बेचैन बैठी रहती है और अभिमन्यु उसे समझाता है कि उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है. वहीं, अभीर, अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की फोटो देखता है और उनकी कहानी बताने के लिए कहता है. स्वर्णा और सुरेखा अभीर को कहानी बताती है और उसेक बाद अभीर बड़ा सवाल पूछता है. वो उनसे पूछता है कि जब दोनों एक-दूसरे से इतना प्यार करते थे तो वो आखिरकार अलग क्यों हो गए. जिसके बाद मनीष को नील की मौत याद आती है. मनीष उसे कई सारे कारण बताते है जिस वजह से वो अलग हो गए. अभीर, आरोही से पूछता है कि क्या अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे से प्यार करते हैं.

अक्षरा ने अभिमन्यु को समझाया

अभीर, आरोही से सवाल करता है कि अक्षरा और अभिमन्यु एक साथ फिर से क्यों नहीं हो सकते. उनका कहना है कि अक्षरा और अभिमन्यु अभी अच्छे दोस्त हैं. वहीं, शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिमन्यु को अक्षरा समझाती है. प्रोमो में अभिमन्यु खुद को दोषी महसूस करता है और सोचता है कि उसकी मां आग में जल गई और वो उसे बचा नहीं सका. अभिमन्यु एक प्यारा बेटा ना होने के लिए खुद पर सवाल उठा रहा है और खुद को दोषी ठहरा रहा है. इसपर अक्षरा, अभिमन्यु को सांत्वना देती है और उसे समझाती है कि यह उसकी गलती नहीं है. अभिमन्यु अक्षरा से कबूल करता है कि केवल वह ही उसे और उसकी भावनाओं को समझती है और अक्षरा को गले लगा लेती है. क्या अभिमन्यु, अक्षरा की दोस्ती को प्यार समझ लेगा. प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, अक्षरा एक दोस्त के नाते अभिमन्यु की कर रही है मदद. लेकिन क्या अभिमन्यु इस दोस्ती को प्यार समझाने की भूल करेगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola