ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से दादीसा ने अभीरा को किया था किडनैप, रूही को मिला बड़ा धोखा

Updated at : 14 Aug 2024 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से दादीसा ने अभीरा को किया था किडनैप, रूही को मिला बड़ा धोखा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि दादीसा ने अभीरा और अरमान की शादी के लिए फाइनली हां कह दी और रूही को बड़ा धोखा दिया.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता संधवानी और रोमित राज स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी बेहतरीन कहानी और स्टोरी लाइन से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. मेकर्स ने अरमान और अभीरा के शादी ड्रामा के साथ सभी को बांध रखा है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स में निश्चित रूप से दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे. दादीसा इस कपल को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है, लेकिन रूही दादीसा को बरगलाने की कोशिश करती है और अरमान और अभीरा की शादी को बर्बाद करना चाहती है. दादीसा जो अभिरा के खिलाफ है, शादी रोकने की पूरी कोशिश करती है. वह उसका अपहरण कर लेती है. अरमान हार नहीं मानता और अपने प्यार की तलाश करता है. रोहित अभीरा को ढूंढने में अरमान की मदद करता है. दूसरी ओर, रूही जश्न मनाती है क्योंकि अरमान और अभिरा की शादी नहीं होगी.

दादीसा ने रूही को दिया धोखा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, दादीसा को रूही की पीठ में छुरा घोंपते हुए देखा जाएगा, क्योंकि वह अरमान और अभीरा की शादी को स्वीकार कर लेती है. दादीसा अभीरा को अपनी बहू मानकर सभी को शॉक्ड कर देती है. रूही अंदर तक हिल जाती है, क्योंकि उसकी प्लानिंग बुरी तरह फेल हो जाती है. खैर, दादीसा ने इस बात का भी खुलासा किया कि उसने अभीरा का अपहरण क्यों किया किया था. उन्होंने कहा कि वह सबकुछ सरप्राइज और ग्रैंड तरीके से करना चाहती थी. अभीरा यह जानकर खुश हो जाती है कि दादीसा ने उसे स्वीकार कर लिया है और उन्हें गुब्बारा देकर थैंक्यू कहती है.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

अभीरा ने परफेक्ट बहू बनने का किया वादा

अभीरा इन-दिनों सांतवें आसमान पर है और खुश है कि दादीसा ने उसे आशीर्वाद दिया और अरमान संग शादी के लिए हामी भर दी. वह उनके पैर छूती नजर आएंगी और परिवार में एडजस्ट करने का वादा करेंगी. अभीरा कहती है कि वह दादीसा को खुश रखेगी. दादीसा के साथ अभीरा की केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर मजेदार लगेगी. अब आने वाले एपिसोड में क्या होगा, क्या रूही कुछ प्लान करेगी, जिससे दोनों की शादी बर्बाद हो जाए, या फिर कपल खुशी-खुशी शादी करके अपनी जिंदगी जीएंगे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया नए शो से टीवी स्क्रीन पर करेंगे वापसी, बोले- रोमांच के साथ…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola