Anupama: रूपाली गांगुली संग काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ शूटिंग…

Anupama: टेलीविजन प्रेमियों के लिए काफी मजेदार ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा का महा एपिसोड होने वाला है. ऐसे में समृद्धि शुक्ला और रूपाली गांगुली साथ में शूट करेंगी. अब उन्होंने इसपर बात की है.
Anupama: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. यह शो 2009 से चल रहा है और इसने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है. इसी तरह रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा भी दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है. यह टीआरपी टॉपर है. आए दिन दोनों शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं और लोग दिलचस्प एपिसोड्स के बारे में बात करते हैं. अब अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महाएपिसोड होने वाला है. जी हां, समृद्धि की रुपाली के साथ पोज देती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी हैं.
रूपाली गांगुली के साथ काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि रूपाली अभीरा और अरमान को यह एहसास दिलाने के लिए शो में एंटर करेंगी कि उनका रिश्ता कितना मजबूत है. हम अनुपमा और अभीरा को एक दूसरे को राखी बांधते हुए भी देख सकते हैं. अब समृद्धि ने बॉलीवुडलाइफ संग बात करते हुए रूपाली गांगुली के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने कहा, “हमने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है. हमने प्रोमो के लिए शूटिंग की है, लेकिन, मैं उनसे 2-3 बार मिल चुकी हूं और यह अद्भुत से कम नहीं है.
Also Read- Anupama Twist: इन 2 शख्श के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू
रूपाली से मिलकर काफी खुश हैं समृद्धि
समृद्धि शुक्ला ने आगे कहा, वह इतनी पॉपुलर, प्रतिभाशाली और एक नंबर वन शो की लीड भी हैं, लेकिन वह जितने प्यार से आपसे मिलती है, वह काफी अच्छा लगता है. वह गर्मजोशी से भरी है और उनकी ऊर्जा वास्तव में अच्छी है. मैं उनके साथ और अधिक शूटिंग करने के लिए एक्साइटेड हूं और आज हमारी एक साथ पहली शूटिंग होगी.”
समृद्धि ने अपकमिंग एपिसोड को लेकर कही ये बात
समृद्धि ने कहा, महा एपिसोड बेहद अद्भुत होने वाला है, क्योंकि अनुपमा और अभिरा एक साथ आ रहे हैं. यह निश्चित रूप से कुछ रोमांचक होगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, हम देखेंगे कि शो में अभीरा और अरमान को आखिरकार दादीसा से अनुमति कैसे मिलती है और शादी होने वाली है. हालांकि, रूही हैरान और चिंतित है क्योंकि वह किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देना चाहती है. वह रो���ित के साथ है, लेकिन उसका सारा ध्यान अरमान पर है. वह अभीरा से अरमान को वापस पाने के लिए रोहित का इस्तेमाल कर रही है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










