Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अदालत में झूठ बोलेगी अभीरा, क्या उसके सामने आएगा अरमान और रूही के अतीत का सच
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 May 2024 9:31 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा कोर्ट में झूठ बोलेगी कि अरमान से उसकी शादी जबरदस्ती की गई थी. अरमान को ये सुनकर बहुत ज्यादा गुस्सा आएगा. वो अभीरा से ऐसा कहने के लिए उससे जवाब मांगेगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा के पोद्दार हाउस में वापस आने से दादी सा काफी नाराज है. वो नहीं चाहती कि अभीरा और अरमान साथ में रहे और रूही भी यही चाहती है. दादी सा दोनों को तलाक करवाना चाहती है और अभीरा के साथ उन्होंने डील किया है. दादी सा कहती है कि वो कोर्ट में अगर झूठ बोलती है तो वो माधव और विद्या के रिश्ते को बचा लेगी.
अभीरा अदालत में बोलेगी झूठ
अभीरा दादी सा से किए वादे को निभाने के लिए कोर्ट में झूठ बोलेगी कि अरमान से उसकी शादी जबरदस्ती की गई थी. अरमान ये सुनकर टूट जाएगा और उस गुस्सा भी बहुत आएगा. अरमान ऐसा कहने के लिए अभीरा से जवाब मांगेगा और उसपर चिल्लाएगा. हालांकि अभीरा उसे इसका जवाब नहीं देगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही सबसे ज्यादा चाहती है कि वो दोनों अलग हो जाए. वो अरमान से शादी करना चाहती है. हालांकि अरमान उससे कह देगा कि उसके दिल में अब उसके लिए कोई जगह नहीं.
क्या अरमान और रूही का सच जान जाएगी अभीरा
वहीं, सोशल मीडिया पर चल रहा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में हो सकता है कि अभीरा को अरमान और रूही के अतीत के बारे में पता चल जाएगा. ये जानने के बाद अभीरा खुद को ठगा फील करेगी. वो अरमान से इसका जवाब मांगेगी. क्या ये खुलासा तलाक वाले ट्रैक में नया टर्न लाएगा. क्या सच में अमान और रूही के बारे में अभीरा को पता चल जाएगा. पोद्दार परिवार क्या करेगा ये सच जानकर. इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए आपको इंतजार करना होगा एपिसोड के टेलीकास्ट होने का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










