Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा ने दिखाया अपना असली चेहरा, दादी सा-संजय को सिखाया सबक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, गेस्ट रूम में रहने से मना कर देती है और अरमान को गेस्ट रूम में शिफ्ट होना पड़ता है. हालांकि ऐसा कुछ होता है कि अभीरा और अरमान गेस्ट रूम में बंद हो जाते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर चला आ रहा है, लेकिन अभी भी इसके ट्रैक ने दर्शकों को कहानी से बांधा हुआ है. सीरियल में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड रोल निभाते हैं. अरमान और अभीरा की शादी हो गई है, लेकिन उनकी जिंदगी में मुश्किलें आती रहती है. अभीरा अब पोद्दार हाउस से हॉस्टल में रहने लगी है. हालांकि माधव, दादी सा को वॉर्निंग देता है कि दो दिन के अंदर वो अभीरा को लेकर पोद्दार हाउस आ जाए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो वो घर छोड़कर चला जाएगा. उसकी बात सुनकर दादी सा शॉक्ड हो जाती है.
अभीरा का पोद्दार हाउस में होगा ग्रैंड वेलकम
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही नहीं चाहती कि किसी भी कीमत पर अभीरा वापस पोद्दार हाउस आए. रूही नहीं चाहती कि अरमान और उसके बीच अभीरा आए. दादी सा नहीं चाहती कि माधव घर छोड़कर जाए और इस वजह से वो अरमान को अभीरा को लाने के लिए कहेगी. अभीरा दादी सा के सामने शर्त रखती है कि उसे पूरे सम्मान के साथ दोबारा घर लाया जाए. अभीरा ग्रैंड तरीके से पोद्दार हाउस में एंट्री करती है और संजय और रूही से उसका स्वागत करने के लिए कहती है. दादी सा बताती है कि वो पूरी दुनिया के नजर में उसकी बहू है, लेकिन घर में वो एक गेस्ट है.
अरमान के कमरे में रहेगी अभीरा
अभीरा, गेस्ट रूम में रहने से मना कर देती है और अरमान को गेस्ट रूम में शिफ्ट होना पड़ता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान के कमरे से उसका सामान हटाकर गेस्ट रूम में रखती है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान गेस्ट रूम में बंद हो जाते है और दोनों दरवाजा तोड़ने की कोशिश करेंगे. हालांकि अभीरा के सिर पर दरवाजा गिर जाता है और वो बेहोश हो जाती है. अरमान उसे अपनी गोद में उठा लेगा. रूही को जलन फील होगी. रूही फैसला करेगी कि वो ऐसा कुछ करेगी कि अभीरा परिवार वालों के नजर में गिर जाए और उसे घर से बाहर निकाल दिया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










