Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान का तलाक रोकने के लिए मनीषा, कृष ने उठाया बड़ा कदम, रूही को हुई जलन

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 May 2024 10:04 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान के तलाक की बात पोद्दार हाउस में चल रही है. दादा सी चाहती है कि दोनों का जल्द से जल्द तलाक हो. हालांकि घर के कुछ सदस्य चाहते हैं कि उनका तलाक ना हो.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में नये टर्न एंड ट्विस्ट मेकर्स लेकर आ रहे हैं. अभीरा एक बार फिर से पोद्दार हाउस में है और रूही इस बात से सबसे ज्यादा दुखी है. रूही चाहती है कि अभीरा, अरमान का रिश्ता हमेशा के लिए खुश हो जाए. रूही किसी भी कीमत में अरमान को अपनी जिंदगी में वापस चाहती है. दूसरी तरफ दादी सा, अरमान और अभीरा को तलाक के पेपर्स पर साइन करने के लिए कहती है.


कृष, आर्यन, कियारा ने किया ये काम
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि रूही ने अरमान को वापस अभीरा को पोद्दार हाउस ना लाने के लिए कहा था. उसने ही दादी सा को उकसाया कि वो अरमान पर तलाक के पेपर्स साइन करने के लिए दवाब बनाए. दादी सा भी रूही की बात से सहमत होती है क्योंकि वो खुद अभीरा को पसंद नहीं करती. हालांकि मनीषा, मनोज, माधव, कृष, आर्यन, कियारा, चारू नहीं चाहते कि अभीरा और अरमान अलग हो और उनका तलाक हो. ये बात रूही को पता चल जाएगी, जिसके बाद वो बड़ा कदम उठाएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित ने रिवील किया अपकमिंग ट्रैक, कहा- ‘अभीरा-अरमान के बीच…’

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा ने दिखाया अपना असली चेहरा, दादी सा-संजय को सिखाया सबक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: क्या अरमान के साथ अपनी शादी को एक मौका देगी अभीरा, दादी सा से कहेगी ये बात


दादी सा को भड़काएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीषा, मनोज, माधव, कृष, आर्यन, कियारा, चारू, अभीरा और अरमान को मिलाने के लिए एक साथ हाथ मिलाते हैं. वो तलाक रोकने के लिए घर के सारे कलम को छिपा देते हैं. इस बात के बारे में रूही जान जाएगी और वो उन्हें दादी सा के सामने एक्सपोज कर देगी. रूही को उनकी हरकतों से जलन होगी और वो दादी सा को इस बारे में बताएगी. वो दादी सा को भड़काएगी कि कैसे अभीरा सभी को कंट्रोल कर रही है. अब दादा सा आगे क्या करेगी, ये तो अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या दोबारा होगी अभीरा और अरमान की शादी, आएगा बड़ा ट्विस्ट, BTS तसवीरें वायरल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola