Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा को अरमान ने मारा था थप्पड़, रोहित पुरोहित ने कहा- समृद्धि शुक्ला को हल्का सा थप्पड़…

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 May 2024 3:50 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया था कि अरमान को अभीरा ने थप्पड़ मारा था. एक दूसरा सीन भी था, जिसमें अरमान, अभीरा को थप्पड़ मारता है, लेकिन इसे टीवी पर दिखाया नहीं गया था. ऐसा क्यों मेकर्स ने किया, इसे लेकर रोहित पुरोहित ने बताया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का दिल जीत रहा है. इसकी कहानी से दर्शक बंधे हुए है. अक्सर सीरियल्स के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक सीन इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें अभीरा, अरमान को गलती से थप्पड़ मार देती है. जिसके बाद अरमान भी उसे थप्पड़ मार देता है. हालांकि ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया था. अब ये सीन क्यों नहीं दिखाया गया, इसपर रोहित पुरोहित ने खुलासा किया.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में जब अभीरा ने मारा था अरमान को थप्पड़
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया था कि जब अरमान पब में पहुंचता है तो अभीरा को नशीली दवाओं के सेवन के संबंध में पुलिस गिरफ्तार कर लेती है. अरमान को ये सब देखकर काफी गुस्सा आता है. हांलाकि अभीरा अपनी बेगुनाही साबित कर लेती है और उसे स्टेशन नहीं भेजा जाता है. अरमान उसे पोद्दार हाउस चलने के लिए जिद्द करता है और अभीरा उसे गलती से थप्पड़ मार देती है. ये सीन टीवी में दिखाया गया था, लेकिन एक और सीन था, जिसमें अरमान, अभीरा को थप्पड़ मारती है. ये सीन टीवी पर टेलीकास्ट नहीं हुआ था.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान का तलाक रोकने के लिए मनीषा, कृष ने उठाया बड़ा कदम, रूही को हुई जलन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा ने दिखाया अपना असली चेहरा, दादी सा-संजय को सिखाया सबक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: क्या अरमान के साथ अपनी शादी को एक मौका देगी अभीरा, दादी सा से कहेगी ये बात


क्या अभीरा को अरमान ने मारा था थप्पड़
हाल ही में टेली मसाला के साथ एक इंटरव्यू में रोहित पुरोहित ने बताया कि अरमान द्वारा अभीरा को थप्पड़ मारने वाले सीन एपिसोड में क्यों नहीं दिखाया गया. इसपर रोहित ने कहा कि एक बार जब अभीरा को अरमान को थप्पड़ मारने वाला सीन खत्म हो गया और निर्देशक ने कट की घोषणा की. तो उन्होंने मजाक में समृद्धि शुक्ला को हल्का सा थप्पड़ मार दिया. वो एक बीटीएस मोमेंट था. हालांकि मीडिया ने ऐसे दिखाया जैसे ये सीन था, इसलिए सभी को लगा कि अरमान ने अभीरा को थप्पड़ मारा है. बता दें कि राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर आ रहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित ने रिवील किया अपकमिंग ट्रैक, कहा- ‘अभीरा-अरमान के बीच…’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola