Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: प्रेग्‍नेंट हुई नायरा लेकिन कार्तिक लापता, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट! VIDEO

Updated at : 09 Sep 2020 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: प्रेग्‍नेंट हुई नायरा लेकिन कार्तिक लापता, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट! VIDEO

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert naira pregnant kartik missing new promo upcoming episode bud: टीवी सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आनेवाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. कार्तिक और नायरा की जिंदगी में नयी मुसीबत दस्‍तक देने को तैयार है. कार्तिक और नायरा के बीच की गलतफहमी दूर हो गई है. शो का नया प्रोमो सामने आया है. नायरा दूसरी बार प्रेग्‍नेंट हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आनेवाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. कार्तिक और नायरा की जिंदगी में नयी मुसीबत दस्‍तक देने को तैयार है. कार्तिक और नायरा के बीच की गलतफहमी दूर हो गई है. शो का नया प्रोमो सामने आया है. नायरा दूसरी बार प्रेग्‍नेंट हैं.

प्रोमो में कार्तिक नायरा के बेबी बंप पर किस करता है और कहता है कि वह हमेशा उसके साथ रहेगा. वह सभी हमेशा साथ-साथ रहेंगे. नायरा कार्तिक के साथ अपनी प्रेग्‍नेंसी टाइम को इंज्‍वॉय कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CE3zlpkDDSB/

लेकिन आनेवाले एपिसोड में कार्तिक लापता हो जाता है. उसके पोस्टर गोयनका मेंशन की दीवारों और गेट पर लगाए गए हैं. नायरा पूरी तरह से टूट चुकी है. क्या कार्तिक खतरे में है? नायरा कार्तिक से इस दर्दनाक जुदाई को कैसे सहन करेगी? कहानी एक नया मोड़ लेनेवाली है जो वाकई सभी को चौंकानेवाली हैं.

Also Read: ‘मुंबई मिशन’ पर कंगना रनौत, सुबह से ताबड़तोड़ ट्वीट कर बम गिरा रहीं ‘मणिकर्णिका’, बाबर की सेना से PoK तक जानें क्या-क्या बोला…

पिछले एपिसोड में आप देख चुके है कार्तिक की बातों से आहत होकर नायरा गोयनका मेंशन अपने मायके लौट आई हैं. लेकिन कार्तिक जैसे ही सिंघानिया हाउस पहुंचता है उसे देखकर नायरा वहां से चली जाती है. लेकिन नायरा इस बार कार्तिक को माफ करने के लिए तैयार नहीं है. कार्तिक भी हार न मानने का फैसला करता है. प्रोमो से साफ है कि वह गोयनका मेंशन लौट आयेंगी. दोनों की जिंदगी में खुशियां लौट आयेंगी.

दूसरी तरफ आदित्य, कीर्ति को ब्लैकमेल कर रहा है. नायरा को आदित्य को एक्‍सपोज करना चाहती हैं. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्‍या आदित्‍य नायरा को सच्‍चाई बतायेगा. आदित्य अपने गंदे इरादों के साथ वापस आ गया है. उसका मुख्य मकसद कीर्ति से कृष को छीनना है. दरअसल कृष, आदित्य और कीर्ति का बच्चा है और वह अब कीर्ति को ब्लैकमेल कर रहा है. आदित्य की वापसी के साथ, नक्ष और कीर्ति का रिश्ता अब खतरे में है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola