Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा के बच्चे की सरोगेट मां बनेगी रूही, कावेरी- विद्या कैसे करेगी रिएक्ट?

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा आईवीएफ के लिए हॉस्पिटल जाएंगे. वहां उन्हें पता चलेगा कि आईवीएफ सफल नहीं हो पाया है. अभीरा ये सुनकर काफी दुखी हो जाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में भरपूर ड्रामा दिखाया जा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान अपनी मां और पत्नी अभीरा के साथ एक नये घर में आ गया है. उन्होंने पोद्दार हाउस छोड़ दिया है. लेटेस्ट ट्रैक में अरमान और अभीरा अपनी फैमिली शुरू करने का सोचते हैं. हालांकि अभीरा मां नहीं बन सकती और इसके लिए वह आईवीएफ की हेल्प लेते हैं. आने वाले एपिसोड में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

अरमान-अभीरा को सरोगेसी का आइडिया देगी डॉक्टर

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान आईवीएफ के लिए अस्पताल आएंगे और वहां रूही और दक्ष होंगे. दक्ष को देखकर अभीरा काफी इमोशनल हो जाएगी और उसे गोद में ले लेगी. दक्ष को अभीरा खूब सारा प्यार देगी. दक्ष के प्रति अभीरा का प्यार देखकर रूही प्रार्थना करेगी कि उसे अपना बच्चा मिल जाए. हालांकि कहानी में तब ट्विस्ट आएगा जब अरमान और अभीरा को पता चलेगा कि आईवीएफ सफल नहीं हो पाया है. जिसके बाद डॉक्टर उन्हे सरोगेसी के बारे में बताएंगे. डॉक्टर बताएंगे कि सरोगेसी ही उनके लिए पॉसिबिल ऑप्शन है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

रूही करेगी अरमान और अभीरा की मदद

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही उनके लिए सरोगेट मां बनने के लिए आगे आएगी. रूही, अरमान और अभीरा के बच्चे की मां बनने के लिए तैयार होगी. ऐसे में रूही के गर्भ में अपना बच्चा होने की वजह से अरमान उसका खास ख्याल रखेगा. बताया जा रहा है कि अभीरा को ये देखकर थोड़ी बेचैनी और जलन हो सकती है. इसके वजह से उनके रिश्ते में तनाव आ सकता है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अरमान और अभीरा इस सिचुएशन को कैसे संभालेंगे. दूसरी तरफ कावेरी- विद्या और रोहित इसे लेकर रिएक्ट कैसे करेंगे, ये भी देखने लायक होगा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola