Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्‍ट! कायरव और कृष्‍णा को नायरा ने दी चेतावनी

Updated at : 04 Nov 2020 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्‍ट! कायरव और कृष्‍णा को नायरा ने दी चेतावनी

yeh rishta kya kehlata hai Kairav Akshara go missing from the house Naira give a strict warning to the kids upcoming episode bud : सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आने वाले एपिसोड में कुछ चौंकाने वाले मोड़ आनेवाले हैं. आपने देखा कि कायरव और अक्षरा लापता हो जाते हैं. लेकिन फिर दोनों ट्रक ड्राईवर के साथ घर लौट आते हैं. कार्तिक और नायरा, कायरव और अक्षरा को सुरक्षित देखकर राहत की सांस लेते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आने वाले एपिसोड में कुछ चौंकाने वाले मोड़ आनेवाले हैं. आपने देखा कि कायरव और अक्षरा लापता हो जाते हैं. लेकिन फिर दोनों ट्रक ड्राईवर के साथ घर लौट आते हैं. कार्तिक और नायरा, कायरव और अक्षरा को सुरक्षित देखकर राहत की सांस लेते हैं. बच्चों को आवाज और सुरक्षित देखकर पूरा परिवार रिलेक्‍स हो जाता है.

कार्तिक और नायरा, कायरव से पूछते हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. कायरव उन्हें बताता है कि वह कृष्णा को घर से बाहर निकालना चाहता था. यह कार्तिक और नायरा को परेशान करता है और इसलिए दोनों मिलकर एक कड़ा फैसला लेते हैं. कार्तिक और नायरा ने फैसला लेते हैं कि अब से कायरव, कृष, कृष्णा और वंश एक दूसरे से बात नहीं करेंगे और कोई भी अक्षरा के करीब नहीं जाएगा.

आपने देखा कि दादी लगातार कृष्‍णा पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं. इधर नायरा अक्षु के लापता होने की खबर सुनकर बेहोश हो जाती है. कृष और वंश इस प्रकार योजना का खुलासा करते हैं और जो कुछ हुआ था, यहाँ कायरव अक्षु के पास पहुँचता है और उस बॉक्स को खोजने की कोशिश करता है, जिसमें उन्‍‍हें अक्षु को रखा था.

Also Read: PHOTOS : मौनी रॉय ने बिकिनी लुक में शेयर की सेल्‍फी, ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस के बोल्‍ड अवतार ने मचाया तहलका

आपने देख चुके हैं कि, कायरव ने यह कबूल कर लिया कि वह कृष्‍णा से नफरत करता है और जलन की वजह से उसने अक्षरा को लापता कर दिया ताकि कृष्‍णा को गोयनका मेंशन से निकाल दिया जाए. नायरा और कार्तिक अक्षरा को बचाने में सफल हो जाते हैं, वहीं कार्तिक गुस्‍से से कायरव को थप्‍पड़ मार देता है. हालांकि, दादी अभी भी कृष्णा को दोषी ठहराती है, लेकिन नायरा उसे अपने बेटे के मामले से दूर रहने की चेतावनी देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola