Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फेक प्रेग्नेंसी रिपोर्ट का पर्दाफाश, अभीरा-अरमान बन सकते हैं माता-पिता

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Oct 2024 12:16 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला हैं, क्योंकि अरमान और अभीरा को पता चल जाता है, कि उनकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट फेक थी और वो दोनों भी माता पिता बन सकते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के साथ दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने में कभी असफल नहीं होता है. मेकर्स शो में तरह-तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सीरियल का मौजूदा एपिसोड में, अभिरा परेशान हो जाती है क्योंकि पोद्दार रूही और रोहित की प्रेन्नेंसी की खबर का जश्न मनाते हैं. वहीं संजय को रूही और अभीरा की सच्चाई के बारे में पता चल जाता है. वह इससे अरमान को ब्लैकमेल करने की सौचता है और रूही की नाराजगी को फिर से बढ़ाने की कोशिश करता है. रूही को यह जानने के बाद ठगा हुआ महसूस होता है कि अभीरा अक्षरा मासी की बेटी है.

अपनी बहन रूही को बचाती है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, नवरात्रि सेलिब्रेशन शुरू होता है और हर कोई माता रानी की पूजा करता है. विद्या, रूही और अभीरा तैयार होकर मंदिर की ओर जाते हैं और अपने सिर पर मटकी को संतुलित करने की कोशिश करते हैं. महिलाएं कलश ले जाने की कोशिश करती हैं, जबकि उनके पति कलश चढ़ाते समय उनके पीछे-पीछे चलते हैं.

विद्या को सताती है ये चिंता

हालांकि, रूही अपनी ड्रेस में उलझ जाने के बाद संतुलन खो बैठती है. जिसके बाद अभीरा तुरंत उसे पकड़ लेती है और संभालती है. इल वाक्या के बाद रूही को एहसास होता है कि उसे उसकी परवाह है. इलर विद्या परेशान रहती है, उसे लगता है कि अभीरा कहीं रूही को कोई नुकसान न पहुंचा दें.

अभीरा-अरमान को पता चलता है वो बन सकते हैं माता-पिता

अगले सीन में, विद्या कावेरी को गद्दी से उतार देती है और परिवार की मुखिया बन जाती है. वह अभीरा को अपने कमरे से बाहर निकाल देती है और रूही को दे देती है. यही नहीं विद्या अभीरा को ताना भी मारती है, कि वो कभी भी पोद्दार हाउस को वारिस नहीं दे सकती. इस बीच, अभिरा और अरमान को पता चलता है कि वे माता-पिता बन सकते हैं और अस्पताल से उन्हें जो रिपोर्ट मिली है वह नकली है. दोनों खुशी से झूम उठे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola