Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को मौत के मुंह से बचाने की कोशिश करेगा ये शख्स, आत्मा कहेगी सबको अलविदा

Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Mar 2025 5:05 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आएंगे. जहां रोहित और शिवानी की मौत हो जाएगी. इधर अरमान अपने भाई को बचाने की पूरी कोशिश करेगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. सीरियल में अभीरा के रूप में समृद्धि शुक्ला, अरमान के रूप में रोहित पुरोहित, रोहित के रूप में रोमित राज और रूही के रूप में गर्विता साधवानी हैं. हर एपिसोड में कई जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं, जो दर्शकों को काफी इम्प्रेस कर रहे हैं. लेटेस्ट कहानी अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें रूही उनकी सरोगेट बनती है.

रोहित को मौत के मुंह से लाने की कोशिश करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि एक विस्फोट में पोद्दार परिवार की खुशियां दांव पर लग जाती है. जहां रोहित और शिवानी की मौत हो जाती है. कहानी के आने वाले पार्ट में अरमान अपने भाई रोहित को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करेगा, जो लगभग मर चुका है. वह रोहित को मौत के मुंह से वापस लाने के लिए संघर्ष करेगा. हालांकि, रोहित की आत्मा सभी को अलविदा कहकर चली जाएगी, जिससे परिवार का दिल टूट जाएगा. वे उसके जाने का सदमा बर्दाशत नहीं कर सकेंगे. विद्या और रूही फूट-फूटकर रोएगी.

गणगौर फंक्शन में पोद्दार हाउस की खुशियां गम में बदलेगी

दरअसल गणगौर फंक्शन के दौरान पोद्दार परिवार बहुत ही दर्दनाक दौर से गुजरने वाला है. आसपास आग लग जाएगी, जिससे अरमान, रोहित और शिवानी गंभीर रूप से घायल हो जाएंगे. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जाएगा. विद्या, अपने बेटों को ऐसे देखकर चिंता में आ जाएगी. वह उनकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी, लेकिन अभीरा बीच में आ जाएगी.

यह भी पढ़ें- Krrish 4: सुपरहीरो से सुपर डायरेक्टर बने ऋतिक रोशन, अब कैमरे के पीछे भी दिखाएंगे जलवा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola