Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद ये 7 स्टार्स शो को कहेंगे अलविदा, नये स्टारकास्ट की होगी एंट्री

स्टारप्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. कहा जा रहा है कि जल्द ही अक्षरा और अभिमन्यु सीरियल को अलविदा कह देंगे. हालांकि उनके साथ-साथ ये 7 स्टार्स भी आने वाले एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगे.

हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी समय से चर्चा में है. शो का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है.

हालांकि इस हफ्ते शो की टीआरपी में गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी लिस्ट में टॉप पांच शो में से एक है. अब खबर आ रही है कि जल्द ही शो में जनरेशन लीप आने वाला है. जिसके बाद सीरियल और मजेदार हो जाएगा.

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हर्षद चोपड़ा अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी फैंस को इम्प्रेस करते हैं. वह अभिमन्यु का रोल निभा रहे हैं, जो पेशे से एक डॉक्टर है. उनकी और अक्षरा की जोड़ी एक साथ काफी एंटरटेनिंग लगती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिमन्यु जल्द ही इस सीरियल को छोड़ सकते हैं.

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod)
प्रणाली राठौड़ अपनी चुलबुली एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती है. वह सीरियल में अक्षरा के कैरेक्टर में है. अब कहा जा रहा है कि जनरेशन लीप के बाद वह भी शो में नहीं दिखाई देंगी. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इसपर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

स्वाति चितनिस (Swati Chitnis)
स्वाति चितनिस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सुहासिनी गोयनका के रोल में नजर आ रही हैं. वह नायरा के टाइम से ही शो में बनी हुई है. अब उनका भी पत्ता कट सकता है.

सई बारवे (Saee Barve)
सई बारवे स्टारप्लस के सीरियल में सुरेखा का रोल निभा रही हैं. ऐसे में लीप के बाद जब अक्षरा और अभिमन्यु नहीं रहेंगे, तो उनका भी पत्ता कट सकता है.

हीरा मिश्रा (Hera Mishra)
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हीरा मिश्रा ‘रुही’ के किरदार में नजर आ रही हैं. जनरेशन लीप के बाद उनका भी शो से पत्ता कटता ही दिख रहा है. उनकी जगह किसी नई एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री होगी.

श्रेयांश कायरव (Shreyansh Kaurav)
श्रेयांश कायरव भी ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि लीप के बाद उनका बड़ा किरदार होगा, जो अभीर का रोल निभाएगा.

निर्भय ठाकुर (Nirbhay Thakur)
शैफाली के बेटे का रोल निभाने वाले निर्भय ठाकुर भी अब शो से आउट होंगे, क्योंकि अब उनके जगह नये एक्टर को फाइनल किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




